Harbhajan Singh ने कर दिया धोनी का रिटायरमेंट प्लान लीक, साथ ही IPL 2023 प्लेऑफ की भविष्यवाणी भी कर दी - Times Bull

Harbhajan Singh ने कर दिया धोनी का रिटायरमेंट प्लान लीक, साथ ही IPL 2023 प्लेऑफ की भविष्यवाणी भी कर दी

By

Anil Kumar

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने IPL 2023 के प्लेऑफ में क्वालिफाई वाली अपनी चार फेवरेट टीम चुन ली है। इन चार टीमों में सीएसके, मुंबई इंडियंस, आरसीबी और गुजरात टाइटंस का नाम शामिल है।

Harbhajan Singh ने बुधवार की रात भविष्यवाणी की है। उन्होंने आईपीएल 2023 के इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली अपनी फेवरेट टीम्स के बारे में बताया है। हरभजन सिंह की मानें तो इस समय अंक तालिका में टॉप-4 टीमों में से राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम इस साल नॉक आउट मुकाबले से बाहर हो जाएगी। हरभजन के अनुसार इस सीजन प्लेऑफ में धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा रोहित की मुंबई इंडियंस, फाफ डुप्लेसी की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ही क्वालीफाई करेगी।

IPL 2023 की अंक तालिका पर नजर डालें तो हार्दिक पांड्या की गुजरात इस समय 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है, वहीं लखनऊ और चेन्नई की टीमें 11-11 अंकों के साथ सेकेंड और थर्ड पायदान पर हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स 10 प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर है। बता दें, कि राजस्थान के अलावा आरसीबी, एमआई और पंजाब किंग्स के भी 10-10 प्वाइंट्स हैं। लेकिन नेट रन रेट के मामले में ये तीनों टीमें एक दूसरे के आस पास है।

हरभजन सिंह ने एमएस धोनी के रिटायरमेंट को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि धोनी कब संन्यास लेंगे इसके बारे में सिर्फ वो ही जानते हैं।

स्टार स्पोर्ट्स पर भज्जी ने कहा ‘केवल धोनी ही जानते हैं कि वह कब रिटायरमेंट लेंगे। मैंने पिछले साल बताया था कि वह इस बार खेलेंगे। मुझे मालूम नहीं है कि वह नेक्स्ट ईयर भी खेलेंगे या नहीं। हां, अगर धोनी अगले साल खेलेंगे, तो उनके प्रशंसक उन्हें खेलते हुए देखकर काफी खुश होंगे। प्रशंसक हमेशा उन्हें खेलते देखना चाहते हैं। ‘

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App