भोजपुरी गानों की बात ही कुछ अलग है। भोजपुरी गाना और भोजपुरी भाषा लोगों को कानों में एक नया फ्लेवर देते हैं। इन गानों को सुनने के बाद लोगों के अंदर एक नई एनर्जी का संचार हो जाता है। भोजपुरी गानों की सबसे खास बात यह होती है कि वह हमेशा ही कुछ अलग दिखाते हैं।
भोजपुरी सिनेमा का रोमांस कुछ ज्यादा ही मशहूर है। ऐसा इसलिए क्योंकि भोजपुरी कलाकार पूरी शिद्दत के साथ अपने काम को तैयार करते हैं। ऐसे में भोजपुरी गानों की बात हो और आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की बात ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav Nirahua) निरहुआ दोनों ही भोजपुरी के सुपरस्टार है। लोग भी इन दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं।
इन दोनों की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत लेती है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर इन दिनों दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक गाना तेजी से वायरल हो रहा है और खूब देखा जा रहा है। इन दोनों का जो गाना वायरल हो रहा है उसका नाम है Naina Karata Nihora।
इस गाने को आवाज दी है कल्पना ने और इसके लिरिक्स लिखे हैं श्याम देहाती ने। वही गाने का म्यूजिक है ओम झा का। आम्रपाली दुबे और निरहुआ के इस गाने के बारे में बात करें तो इस गाने को अब तक लगभग 8 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है वही 14 हजारसे ज्यादा लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=zHkeqH0yaWM
अब यह गाना इंटरनेट की दुनिया में सनसनी मचा रहा है। इस गाने में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) निरहुआ बहुत ही जबरदस्त रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इनका यह शानदार गाना सुनकर हर कोई रोमांचित हो रहा है। इन दोनों के फेन्स गाने को देखने के साथ साथ खूब कमेंट भी कर रहे हैं।