नई दिल्लीः अब तो टेक्नोलॉजी तेजी से देशभर में पांस पसारती जी रही है, जिसका हर कोई फायदा भी उठा रहा है। आज से कुछ साल पहले कैश की निकासी के लिए बैंकों की लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन बदलते दौर में यह काम होता जा रहा है। देश की काफी आबादी अब ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का प्रयोग कर रही है।
इसके लिए लोग एक से ज्यादा बैंकों में अकाउंट भी ओपन करवा रहे हैं। सभी के मन में रहता है कि सेविंग अकाउंट के साथ एक ऐसा खाता हो जिसका हम छोटे-छोटे का हिसाब ऑनलाइन कर दें। लोग खुशी-खुशी में कई बैंकों में अकाउंट तो ओपन करवा लेते हैं, लेकिन इसके नुकसान के बार में पता नहीं होता है।
अगर आपका एक से अधिक बैंक में अकाउंट है तो फिर आपको यह खबर ध्यान से पढ़ने की जरूरत है। क्या आप जानते हैं कि एक से अधिक बैंक में अकाउंट ओपन है तो इसके क्या नुकसान हैं। यह जानकर आपको हैरानी भी होगी।
एक से ज्यादा खाते पर क्या नुकसान
आपके भी एक से अधिक बैंक में अकाउंट है तो फिर बड़े नुकसान उठाने पड़ते हैं, जिसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। इसमें आपके सर्विस चार्ज, डेबिट कार्ड चार्ज, एसएमएस चार्ज, मिनिमम बैलेंस जैसे की चार्ज्स देने पड़ते हैं। आपको यह सब जानने के लिए हमारी आर्टिकल नीचे तक पढ़ने की जरूरत होगी।
बना रहता है यह खतरा
वहीं, एक से अधिक बैंक खाता रहने का अर्थ है निष्क्रिय अकाउंट की संभावना का बना रहना। यह जालसाजी को काफी बढ़ावा देने का काम करता है। एक वेतनभोगी व्यक्ति वेतन खाते को छोड़कर एक जगह से दूसरे जगह नौकरी बदल सकता है। ऐसे मामले में वेतन खाता निष्क्रिय होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे खातों में जालसाजी का सबसे अधिक खतरा बना रहता है।
इस चूक से लग जाता है जुर्माना
आपके के एक से ज्यादा बचत अकाउंट हैं तो फिर कई बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। इमसें आपके बैंक खाते को उचित न्यूनतम शेष राशि के साथ मैनेज करने में परेशान हो सकती है। ऐसे मामले में एक भी चूक से जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
इसके अलावा बैंक खाता होने पर एसएमएस अलर्ट सेवा शुल्क, डेबिट कार्ड एएमसी जैसे चार्ज लगाए जाते हैं।