नई दिल्ली Employees DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए काफी बड़ी खबर है। दरअसल हिमाचल प्रदेश की सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में 3 फीसदी का इजाफा कर दिया है। इसकी जानकारी खुद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने दी है। इसके बाद कर्मचारियों और पेंशननर्स का कुल महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़ाकर 34 फीसदी हो गया है। सरकार की द्वारा जारी की गई नई दरें इस साल जनवरी से लागू होंगी। जिसें एरियर का भुगतान 3 महीने का भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- इस बार Nirahua को नहीं premi yadav से Amrapali ने अपने प्यार का किया इजहार, करोड़ों लोगों को लगा झटका
इतने लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा लाभ
जानकारी के लिए बता दें कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश के तकरीबन 2 लाख कर्मचारी और 1.5 लाख पेंशनर्स को बड़ा गिफ्ट दिया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने 3 फीसदी DA के इजाफे को लेकर आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद कर्मचारियों का DA 31 फीसदी बढ़कर 34 फीसदी किया जाएगा और ये 1 जनवरी से प्रभावी माना जाएगा। इसमें 3 महीने का एरियर भी मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- Axis बैंक को लगा बड़ा झटका, हुआ हजारों करोड़ का नुकसान, बताई गई ये वजह
मई में सैलरी के साथ होगा एरियर का लाभ
आदेश के मुताबिक मंहगाई भत्ता हिमाचल प्रदेश सिविल सर्विसेज संशोधित वेतनमान नियम 2022 के अनुसार दिया जाएगा। ये कार्यालय आदेश अखिल भारतीय सेवाओं, हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवाओं और राज्य सरकार के यूजीसी वेतनमान के तहत कवर होने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों पर लागू होंगे। इस महंगाई भत्ते को अप्रैल 2023 के मई को मिलने वाली सैलरी के साथ नकद दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- आपके पास है मौका, Creta की जगह उसी कीमत पर घर लाएं Toyota Fortuner
पेंशनर्स को भी मिलेगा एरियर का लाभ
वहीं 1 जनवरी 2022 से लेकर 31 मार्च के बीच में एरियर जीपीएफ अकाउंट में जमा किया जाएगा। इसे जून में दी जाने वाले मई के वेतन के साथ में जमा किया जाएगा। इस अकाउंट में ब्या 1 जून से जमा होगा। जो रिटायर्ड कर्मचारी हो गए हैं या फिर जिनके GPF खाते बंद हो गए हैं। उनको एरियर का भुगतान नगद किया जाएगा। वहीं पेंशनर्स और परिवारिक पेंशनर्स को भी 1 जनवरी 2022 से लेकर 31 मार्च 2023 तक का एरियर इसी सैली के साथ में ही दिया जाएगा।