Bajaj New Bike: भारतीय बाजार में बजाज का जलवा ही अलग है। कम कीमत में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाली यह एकलौती कंपनी है। कंपनी समय-समय पर नई बाइक्स को भी लॉन्च करती रहती है। यही वजह है कि लोग उनके बाइक्स के प्रति भरोसा जताते हैं। अब खबर आई है कि बहुत ही जल्द बजाज डिस्कवर 125 (Bajaj Discover 125) को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले भी डिस्कवर की सीरीज मार्केट में धूम मचा चुकी है और अब कंपनी को इससे उसी प्रकार के परफॉर्मेंस की आशा है।
यह भी पढ़ें:-Maruti Fronx एसयूवी की ये खूबियां देगी खुशी, वहीं कमियों से होंगे परेशान
यह इस सेगमेंट की गेमचेंजर बाइक हो सकती है। इससे इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक में कई बदलाव किए गए हैं। रिपोर्ट की माने तो इसमें अबकी बार कई एडवांस फीचर भी दिए जाएंगे। इन फीचर्स के जरिए यह एक बेहद ही खास बाइक बन जाएगी। अभी तक मिली खबरों के मुताबिक इसमें ट्रेक्शन कंट्रोल, स्मार्ट स्टार्ट ऑप्शन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रीयल टाइम माइलेज, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी, फ्यूल इंडिकेटर फीचर्स दिए जा सकते हैं।
अगर आप बाइक को पार्क कर भूल जाते हैं तो स्मार्टफोन के जरिए इसकी लाइव लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं। इसकी बॉडी को प्लास्टिक की जगह एक अलग ही मटेरियल से बनाया गया है। इसके कारण इसका वजन बहुत ही कम हो जाता है और परफॉर्मेंस बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें:-इन 5 कारों को ग्राहकों ने दूर से किया नमस्कार, नहीं बिके 50 यूनिट
अभी तक इस बाइक के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन अगर आप इसकी अनुमानित कीमत जानना चाहते हैं तो यह आपको 1 लाख से लेकर 1.20 लाख तक मिल जाएगी। कहां जा रहा है कि यह अब तक की सबसे एडवांस 125cc बाइक होने वाली है। वही लॉन्च होते ही इसका कब्जा भारतीय सड़कों पर होने वाला है।
यह सीधे Honda Shine और Hero Glamour से भिड़ेगी। इसके अलावा TVS Raider और Apache भी इसके टक्कर की हो सकती है। इसमें आपको 124.84 सीसी का इंजन मिलने वाला है। इस इंजन के साथ इसका पावर बहुत ही दमदार होने वाला है।