Nirahua – Akshara Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ( Diensh Lal Yadav Nirahua) और भोजपुरी की दबंग, खूबसूरत और मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा (Akshara Singh) सिंह को आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। निरहुआ इस समय अपनी किस्मत का सिक्का भी राजनीति में उछालते दिख रहे हैं। भले ही निरहुआ राजनीती की दुनिया में बिजी चल रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी धमक कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं है। निरहुआ के पुराने सॉन्ग को दर्शकों द्वारा खूब सर्च किया जा रहा है।
खासकर निरहुआ और आम्रपाली के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं, मगर इन दिनों अक्षरा सिंह और निरहुआ की केमिस्ट्री को भी खूब पसंद किया जा रहा है। निरहुआ और अक्षरा सिंह का गाना ‘ बेबी जान लेबू का’ (Baby Jaan Lebu Ka) एक बार फिर से धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है। यह गाना उनकी फिल्म ‘जान लेबू का’ (Jaan Lebu Ka) का है।
गाने के वीडियो में निरहुआ और अक्षरा सिंह की जुगलबंदी फैंस को खूब पसंद आ रही है। एक्ट्रेस ब्लू और येलो कलर की शूट में बेहद ही खूबसूरती नजर आ रही हैं। गाने में निरहुआ और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि Om Jha और Khushboo Tiwari ने गाया है, जबकि गाने को म्यूजिक ओम झा ने दिया है।
गाने के बोल Yadav Raj ने लिखा है। फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, अक्षरा सिंह अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को डायरेक्ट दिनकर कपूर ने किया है। गाने को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अब तक 2,45,160 से अधिक बार देखा जा चुका है।
गाने में अक्षरा सिंह और निरहुआ की जोड़ी ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। इस गाने को लोग बार – बार देख रहे हैं। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और निरहुआ ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।