Nirahua – Amrapali Dubey Romance Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहु्आ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी भोजपुरी जगत में सुपरहिट है। आम्रपाली और निरहुआ को एक साथ देखने के लिए लोग हमेशा बेताब रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है।
दोनों स्टार्स एक साथ मिलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन भी करते हैं। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी सॉन्ग ‘तोहार आदत हो रहल बा’ (Tohar Adat Ho Rahal Ba) एक बार फिर से यूट्यूब पर तहलका मचाये हुए है। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है।
निरहुआ का भोजपुरी सॉन्ग ‘तोहार आदत हो रहल बा’ फिल्म रोमियो राजा (Romeo Raja) का है। दर्शकों को इनकी जोड़ी खूब रास आ रही है। इस गाने में निरहुआ आम्रपाली दुबे से अपने प्यार का इजहार करते नजर आ रहे हैं। आम्रपली पिंक आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
रिलीज के एक लगभग 3 साल बाद भी निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Nirahua Amrapali Dubey) का भोजपुरी सॉन्ग ‘तोहार आदत हो रहल बा’ दर्शकों द्वारा आज भी खूब पसंद किया जा रहा है। आलम यह है कि अब तक इस गाने को 1,101,099 से अधिक बार लोगों द्वारा देखा जा चुका है। निरहुआ के इस गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को Neelkamal Singh ने गाया है, जबकि गाने के बोल Sandeep Sajan ने लिखा है और म्यूजिक Madhukar Anand ने दिया है।
गाने में आम्रपाली दुबे अपने हुश्न का जलवा बिखरती दिख रही हैं, निरहुआ भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेता और सिंगर दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) हमेशा ही अपने नए-नए गानों को रिलीज कर फैंस का मनोरंजन कराते हैं। निरहुआ के गाने को सबसे अधिक लोगों द्वारा पसंद भी किया जाता है।