हौंडा एक पॉपुलर वाहन निर्माता कंपनी है और इसकी जबरदस्त गाड़ियां मार्केट में मौजूद हैं। इसी बीच हौंडा ने अपनी नई 125cc बाइक CB125 Hornet को पेश किया था। अभी कंपनी ने कीमत के बारे खुलासा कर दिया है। इस बाइक की शुरूआती कीमत 1.12 लाख रुपये रखी गई है, जिसे एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें बेहतरीन फीचर्स और नए कलर ऑप्शन को दिया गया है। यह बाइक मार्केट में TVS Raider और Hero Xtreme 125R से टक्कर लेती है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

इसे भी पढ़ें- Bihar Elections: Voter List Released, Check Your Name Before It’s Too Late

Honda CB125 Hornet का इंजन

Honda CB125 Hornet

कंपनी ने हौंडा में नई CB125 Hornet में पावरफुल इंजन दिया है। इसमें SI इंजन मिलता है, जो कि बेहतरीन स्पीड और जबरदस्त पावर देता है। यह इंजन 8.2kWd की पावर और 11.2Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। माइलेज की बात करें तो इस बाइक के माइलेज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में कितना माइलेज देती है, इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया है। वहीं इसमें खास फीचर्स मिलता है, जिससे अगर रेड लाइट में बाइक को रोकना पड़े तो इंजन खुद ब खुद बंद हो जाएगा और फिर बाद में आसानी से स्टार्ट हो जाएगी।

Honda CB125 Hornet का डिजाइन

Honda CB125 Hornet

Honda CB125 Hornet के डिजाइन की बात करें तो इसका लुक काफी स्पोर्टी है। इसमें बोल्ड फ्यूल टैंक दिया गया है और बाइक की सीट काफी स्पोर्टी है।इस बाइक छोटी सी यात्रा से लेकर लंबी यात्रा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बाइक में एक LCD स्क्रीन दी गई है, जिसमें कई तरह की जानकारी मिल सकती हैं। इसमें ब्लू टूथ का फीचर मिलता है, जिसके जरिए मोबाइल फोन को कनेक्ट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- Free Electricity: Get 125 units of free electricity, will be available from August 1, know how to get the benefit?

इस बाइक के डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 2015 mm, चौड़ाई 783 mm और उंचाई 1087 mm है। इसमें व्हीलबेस 1330 mm और ग्राउंड क्लेरन्स 166 mm दिया है। बाइक का वजन 124 किलोग्राम है। इसमें फ्यूल टैंक दिया है, जो कि 12 लीटर का है। इसमें स्पोर्टी साइलेंसर मिलता है। इस बाइक में LED हेडलैंप और LED टेल लैंप मिलता है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है।