Puri Jagannath Yatra: पूरी में जगन्नाथ यात्रा चल रही थी, जिसमें एक बड़ी घटना हुई। दरअसल यात्रा के भगदड़ मच गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर रहे थे तो उसी समय अफरा-तफरा के कारण यह घटना हुई। इस हादसे में 50 लोगों की मौत हुई। जानकारी के अनुसार, शवों को पूरी के मेडिकल कॉलेज में रखा गया है और घायलों को भर्ती करके इलाज कराया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- India Post Goes Digital: UPI, QR Code Payments in All Post Offices from August 2025

सुबह 4 बजे मची हुई घटना

पुरी के जिलाधिकारी सिद्धार्थ एस. स्वैन ने जानकारी दी कि, सुबह करीब 4 बजे यह घटना हुई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर के पास दर्शन करने आए थे। उन्होंने जानकारी दी कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 6 लोग गंभीर हालत में हैं। वहीं मरने वाले लोगों में बोलागढ़ की निवासी बसंती साहू और बालीपटना के निवासी प्रेमकांत मोहंती व प्रवती दास शामिल हैं। इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पूरी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- PM Kisan Yojana Latest Update – Get Ready Your 20th Installment, How to Check Status with Aadhaar/Mobile Number

रथ यात्रा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा थी और उसी दौरान यह भगदड़ मच गई। भगदड़ में लोग नीचे गिरे और कुचल गए। ये भी कहा जा रहा है कि जहां भगदड़ हुई वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं था।

अधिकारियों का कहना है कि दो ट्रक अनुष्ठान के लिए सामग्री ले जा रहे थे तो भगवान जगन्नाथ और उनके भाई भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा के पास भीड़भाड़ में भगदड़ मच गई।