नई दिल्ली : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्म इंडस्ट्री की बहुत बड़ी हस्ती है। महानायक इतने सालों से लगातार फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है और काम कर रहे हैं। आज भी उनकी एक्टिंग सराही जाती है और वह जब भी स्क्रीन पर आते हैं उनका स्वागत हमेशा तालियों से होता आया है। महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए अभिनय की दुनिया में नाम कमा रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन की शादी बॉलीवुड की एक्ट्रेस और विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन से की है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन आज इंडस्ट्री की सबसे आकर्षक जोड़ियों में से एक है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
https://www.instagram.com/p/CWXvKVcvSrr/?hl=en
ऐश्वर्या जितनी सुंदर है अभिषेक उतने ही हैंडसम है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन इतने सालों से एक दूसरे के साथ प्यार से रह रहे हैं। आज भी इन दोनों के बीच प्यार बना हुआ है और किसी तरह की कोई मनमुटाव की खबरें नहीं आती है। गौरतलब है कि इन दिनों एक खबर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसके मुताबिक बताया जा रहा है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक दूसरे से अलग हो रहे हैं और तलाक ले रहे हैं। दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि जब हमने हमारे ज्ञात सूत्रों से खबर की पुष्टि करनी चाही तो हमें पता चला कि यह खबर निराधार है यह सिर्फ एक अफवाह है। अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों आज भी साथ में है।
https://www.instagram.com/p/CPOWuXOpAsM/?hl=en
गौरतलब है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने लव मैरिज की थी। इन दोनों ने वर्ष 2007 में शादी की थी। आज इनकी शादी को 15 साल से अधिक का समय हो चुका है। आज इस कपल की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है। आराध्या भी अपनी माँ ऐश्वर्या बच्चन की तरह बेहद खूबसूरत है। इस प्यारे से कपल की कहानी के बारे में बात करें तो अभिषेक और ऐश्वर्या ने पहली बार एक दूसरे को बंटी और बबली फिल्म में देखा था। इसके बाद धूम फिल्म से इन दोनों की नजदीकियां बढ़ी और यह दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे।
https://www.instagram.com/p/CK63o3pJQSG/?hl=en