नई दिल्ली: अक्सर देखा गया है कि जब किसी क्रिकेटर का प्रदर्शन मैच में खराब होता है तो लोग ना सिर्फ उसको ट्रोल करते हैं बल्कि उसके परिवार के खिलाफ भी भद्दे और गंदे कमेंट करते हैं। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni और विराट कोहली Virat Kohli की बेटियों के ऊपर भी इस तरह के गंदे और अश्लील कमेंट किए गए। जिसको सुनकर कोई भी सज्जन व्यक्ति अपनी नाराजगी जाहिर करेगा। अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए मांग की है कि विराट कोहली Virat Kohli की और धोनी Dhoni की बेटी के ऊपर जो भी गंदे कमेंट करें उनके खिलाफ तुरंत एफ आई आर दर्ज हो। पूरा मामला क्या है हम आपको बताते हैं।
खिलाड़ियों की बेटियों पर हो रहे भद्दे कमेंट से से आहत होकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल Swati Maliwal ने टि्वटर पर विराट और धोनी की बेटियों की धुंधली तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “भारत के दिग्गज खिलाड़ियों की बेटियों के ऊपर लोग भद्दे कमेंट कर रहे हैं। अगर कोई मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन नहीं करेगा तो क्या उसकी बच्चियों को गाली दोगे। आखिर कोई 7 साल की बच्ची और 2 साल की बेटी को कैसे गाली दे सकता है। यह कोई भी खिलाड़ी पसंद नहीं करेगा। हम पुलिस को यह आदेश कर रहे हैं कि वह इस मामले में तुरंत ही भद्दे कमेंट करने वालों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करें।”
आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni की बेटी जीवा को तो एक समय पर रेप की धमकी तक दी जा चुकी है। वही जब भी विराट कोहली मैदान पर रन नहीं बना पाते तब भी उनकी बेटी को निशाना बनाया जाता है। विराट और अनुष्का के लाख मना करने पर कि उनकी बेटी की तस्वीरें शेयर ना की जाए इसके बावजूद भी सोशल मीडिया पर उनको शेयर किया गया।