नई दिल्ली:PM Samman Nidhi Scheme. केन्द्र में जब से मोदी सरकार आई हैं तो देश में आमजन के लिए एक से बढ़कर एक योजनाओं की सौगात देती जा रही है, सरकार के प्राथमिकता में किसान, गरीब, बेटियों, महिलाएं से हर जरुरतमंद है। सरकार समय-समय पर लोगों के लिए खास ऐलान करती रहती है। वही अगले महीने ही आम बजट 2023 (Budget 2023) को पेश किया जाना है। जिसमें सरकार किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है। सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की रकम बढ़ा सकती है।
दरअसल आप को बता दें कि देश में अगले लोकसभा के चुनाव के लिए ज्यादा दिन नहीं रह गए हैं। जिससे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से की जाने वाली घोषणाओं पर इस बार सबकी निगाहें रहेंगी। मोदी सरकार साल 2024 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई लोकलुभावन वादें कर सकती हैं।
वही खासकर किसानों के लिए मोदी सरकार पीएम सम्मान निधि योजना (PM Samman Nidhi Scheme) में रकम बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। मौजूदा समय में 2000 के तीन दिनों के रूप में सालाना ₹6000 किसानों के बैंक खाते में सीधे भेजे जाते हैं। वही इस सम्मान निधि योजना में मिलने वाली रकम को लेकर काफी लंबे समय से बढ़ाने की मांग चल रही है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सरकार इसमें बढ़ोतरी कर सकती है।
किसानों की दुगनी आय करने के लेकर सरकार कई स्कीम संचालित कर रही है। इस बार के बजट में केंद्र सरकार किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किसानों के लिए पीएम सम्मान निधि योजना (PM Samman Nidhi Scheme) की राशि बढ़ाने का ऐलान कर सकती हैं। जिसे सरकार का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।
आप को बता दें कि केन्द्र सरकार की पीएम सम्मान निधि योजना (PM Samman Nidhi Scheme) योजना है,जिसकी 12वीं किश्त किसानों को जारी हो चुकीं है। वही किसान 13 वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। जिससे बजट से पहले जारी किया जा सकता है।