नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। ऋतिक रोशन न सिर्फ अपनी फिटनेस के लिए बल्कि अपने लुक के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने इतने सालों में बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। ऋतिक रोशन की फिल्में हिट होती है। ऋतिक रोशन के लिए लोगों में दीवानगी भी हद से ज्यादा है। ऋतिक रोशन अपने लुक के साथ-साथ अपनी एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं। ऋतिकअपने किरदार में डूबने के लिए मशहूर हैं। ऐसे में आज हम बात करने वाले हैं ऋतिक रोशन की बहन के बारे में।
आप सभी ने उनकी बहन बचपन में देखी थी, लेकिन आज वह काफी खूबसूरत हो चुकी है। ऋतिक रोशन की फिल्म अग्नीपथ तो सभी को याद होगी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य किरदार में थी। ऋतिक और प्रियंका के अलावा किसी और किरदार ने अगर फिल्म में सभी का ध्यान खींचा था तो वह ऋतिक रोशन की बहन का किरदार था। इस एक्ट्रेस ने अपनी मासूमियत और खूबसूरती से सभी को अपना दीवाना बना दिया था। लेकिन आज वह बेहद ही खूबसूरत हो चुकी हैं साथ ही बोल्ड भी।
View this post on Instagram
आज के समय में उनकी खूबसूरती बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही है। वह अक्सर इस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। साथ ही बेहतरीन तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें जिस लड़की ने ऋतिक की बहन का किरदार निभाया था उनका नाम कनिका तिवारी हैं। कनिका तिवारी आज काफी बड़ी हो चुकी है। साथ ही उनके लुक में भी चार चांद लग चुके हैं। कनिका तिवारी ने बॉलीवुड फिल्म ‘अग्निपथ’ में काम करने के बाद साउथ इंडस्ट्री की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए। कनिका ने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। उम्मीद है कि जल्द ही वह किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट में देखने को मिलेंगी।