नई दिल्ली: Maruti Brezza modified Range Rover: मौजूदा समय में एसयूवी (SUV) सेगमेंट की गाड़ियों को काफी पसंद किया जाता है। वहीं इसी सेगमेंट में मारुति ब्रेजा भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है। बता दें कि कंपनी ने साल 2022 में ब्रेजा को अपडेटेड अवतार में लॉन्च किया गया था। इसके लॉन्च होने के बाद बिक्री में काफी तेजी देखने को मिली।
आपको बता दें कि नए अवतार वाली ब्रेजा का एक्सटीरियर काफी हद तक रेंज रोवर जैसा दिखता है। इस कार को रेंज रोवर जैस मॉडिफाइड करके उतार दिया गया है। इसी के साथ इसमें सीएनजी (CNG) की सुविधा दे दी गई है। यह अपडेटेड मॉडल लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि इस गाड़ी का वीडियो Modified Club चैनल ने शेयर किया है। इसमें साफ दिख रहा है कि इस कार के फ्रंट को तो बदला ही गया है। साथ ही इसमें रेंज रोवर वाली स्टिकर भी लगा दी गई है। इसके बाद यह देखने में रेंज रोवर जैसी लग रही है।
इसके ग्रिल पर रेंज रोवर का का लोगो भी लगा है। वहीं इसके हेडलाइट और बाकी फ्रंट प्रोफाइल को पहले जैसा ही रखा गया है। इस कार में 18 इंच के अलॉय व्हील और फेक वेंट्स भी लगाए गए हैं।
इस कार के कलर को बदल दिया गया है। इसमें कार को पूरी तरह ब्लैक किया गया है। इसमें मारुती सुजुकी का एक भी लोगो नहीं दिखेगा। वहीं पीछे की तरफ डुअल एग्जॉस्ट टिप और इवोक ब्रांडिंग के साथ रेंज रोवर लोगो भी लगाया है। वहीं एग्जॉस्ट साउंड भी काफी स्पोर्टी टाइप का है।
वैसे मारुती ब्रेज़ा (Maruti Brezza) की बात करें टी यह काफी जबरदस्त कार है। इसमें आपको वो सब कुछ मिल जाएगा जो एक कार में चाहिए होता है। इसी वजह से लोगो इसे काफी पसंद करते हैं। एक तरह से कहें यह किफायती कीमत में आने वाली बढ़िया कार है। इसका डिजाइन और लुक भी देखने में काफी प्रीमियम है।