नई दिल्ली। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन काल में ऐसी बहुत सी नीतियों के बारे बताया था, जो आज के समय में हमारे बहुत ही काम आती है। ऐसा कहा जाता है कि जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं का हल चाणक्य की नीतियों में ढूढां जा सकता है। ऐसी भी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति अगर उनकी बनाई गई नीतियों को अपने जीवन में उतार लेता है, उसे अपने मुकाम को हासिल करने से कोई नहीं रोक पाता है।
वो व्यक्ति हर हाल में अपने मुकाम को हासिल कर ही लेता है। आचार्य चाणक्य ने महिलाओं से जुड़ी भी कई बातें अपनी नीति में बताई है। चाणक्य नीति में पुरुषों के कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया है, जो महिलाओं को बहुत पसंद आती हैं। पुरुषों की ऐसी आदतों को देखते हुए महिलाएं उसकी तरफ खिंची चली आती है। आज हम यहां पुरुषों की उन्हीं आदतों पर चर्चा करने जा रहे हैं।
दूसरों को इज्जत देना
आचार्य चाणक्य के अनुसार जब पुरुष दूसरों को मान-सम्मान देते हैं या फिर उनकी खूब इज्जत करते हैं, ऐसे लोग महिलाओं को खूब पसंद आते हैं। ऐसे पुरुषों को महिलाएं अपना जीवमसाथी बनाना चाहती हैं। महिलाओं को अहंकार वाले लोग पसंद नहीं आते हैं। महिलाएं चाहती हैं कि उनका जीवमसाथी शांत विचार वाला हो।
भरोसे का मान रखने वाला
किसी भी रिश्ते भी भरोसे का होना बहुत जरुरी होता है। प्यार हो या फिर दोस्ती जिस रिश्ते में यकीन नहीं होता है, वो रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलता है। जो पुरुष उस भरोसे का मान रखता है, महिलाएं बहुत जल्दी प्रभावित होती हैं।
रोक-टोक नहीं करने वाला
जब पुरुष ज्यादा किस की लाइफ में रोक-टोक नहीं करता है तो महिला को ऐसा पुरुष बहुत पसंद आता है। महिलाओं का ऐसे पुरुषों के प्रति आकर्षण बढ़ जाता है। क्योंकि आज के समय में हर टाइम रोक – टोक करना ज्यादा किसी को पसंद नहीं होता है। हर कोई अपने जीवन का फैसला खुद ही करना चाहता है।