नई दिल्ली: Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य दुनिया के महान नीतिशास्त्र में से एक थे। आज भी उनकी नीतियां सबकुछ सिखाती हैं। अगर उनकी नीतियों का अनुसरण करें तो जीवन में कोई भी व्यक्ति असफल नहीं हो सकता है। यही नहीं आचार्य चाणक्य की नीतियां (Chanakya Niti) जीवन जीने के हर तरीके को बताती हैं। अगर जीवन में कुछ पाना है तो आप आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार जीवन जीना शुरू कर सकते हैं। ऐसे ह आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों (Chanakya Niti) में बताया है कि ऐसी कुछ बातें हैं जो मनुष्य को गुप्त रखनी चाहिए।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, कुछ बातें हैं जिनके सबके सामने खुलने से व्यक्ति का न सिर्फ सम्मान खत्म हो जाएगा बल्कि उसे जीवन के हर मोड़ पर शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
ये बातें का रखें ध्यान
आचार्य चाणक्य के अनुसार, घर की कमियाों को बाहर नहीं पता चलने देना चाहिए। इससे परिवार की बदनामी होती है। इन्हें आपस में घर में ही सुलझाएं। अगर आपके घर की कमियां दूसरों की पता चलेंगी तो आपका दुशमन इस लाभ उठा सकता है।
आचारगी चाणक्य के अनुसार, लोगों को कुछ खास और सिद्ध औषधियों की जानकारी हमेशा छुपाकर या गोपनीय रखनी चाहिए। ऐसी दवाओं से दूसरों के इलाज में मदद की जा सकती है। चाणक्य का कहना है कि सिद्ध दवाईयों की जानकारी गुप्त रखनी चाहिए।
आचार्य चाणक्य का कहना है कि अगर आपके शादीशुदा जीवन में कोई समस्या है या लड़ाई झगडे रहते हैं तो इस बारे में किसी को ही बताना चाहिए। वहीं अगर आपका कोई अपमान करता है तो इस बारे में किसी को न बताएं, क्योंकि अगर दूसरे को पता चलता है तो वह आपका मजाक उड़ा सकते हैं।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को अपनी उम्र किसी को भी नहीं बतानी चाहिए। अगर कोई आपसे पूछे तो इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं देनी चाहिए।