Astro Tips: हिंदू धर्म में पूजा पाठ के विशेष नियम और महत्व बताए गए है। कहा जाता है कि पूजा पाठ के संपूर्ण फल तभी प्राप्त होता है जब आप सच्चे मन एवं पूरी श्रद्धा के साथ भगवान का पूजा और पाठ करते हैं। साथ ही पूजा-पाठ में बताए गए नियमों का पालन करते हैं। तभी आपको भगवान का आशीर्वाद मिलता है। लोग बिना नियम पालन किए कुछ गलतियों को नजरअंदाज करते हुए रोजाना पूजा-पाठ करते हैं, लेकिन उन्हें इनसे शुभ फल नहीं मिलते हैं या फिर भगवान उनसे नाराज हो जाते हैं।
ऐसे में आपको जानना चाहिए कि आपको आपके पूजा पाठ का फल क्यों नहीं मिल रहा है और आपको किन बातों का खास ध्यान रखना है। जिससे आपको आपके पूजा-पाठ का विशेष फल प्राप्त हो। आपको पूजा पाठ करने के दौरान छोटी सी छोटी गलतियों से बचना चाहिए।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
पूजा के सामान को गलती से भी जमीन में नहीं रखना चाहिए
भगवान की मूर्ति
घर में अगर आप भगवान की मूर्ति रख रहे हैं तो उन्हें नियमित स्नान करवाने के दौरान पोशाक पहनाते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अनजाने में लोग भगवान को फर्श में रख देते हैं जिससे बात फिर कपड़ा पहनाते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, आपको किसी चौकी के ऊपर ही भगवान को रखना चाहिए।
दीपक पूजा की शुरुआत दीपक जलाकर करनी चाहिए। पूजा के बाद भगवान की आरती और स्तुति की जाती है। कई बार और बहुत से लोगों का मानना है कि दीपक फर्श पर रखना चाहिए लेकिन ज्योतिष शास्त्र में दीपक को फर्श में नहीं रखना चाहिए। दीपक जलाने के बाद उसे थाली या फिर स्टैंड पर ही रखना चाहिए।
शंख शास्त्र में शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक बताया गया है। घर में होने से लक्ष्मी मां का स्वरूप माना जाता है, कहा जाता है कि मंदिर में शंख रखने से विष्णु एवं लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। मंदिर में शंख रखने के नियम बताए गए हैं। शंख को कभी भी जमीन पर नहीं रखनी चाहिए। अगर ऐसा करते हैं तो जीवन में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।