नई दिल्ली : बॉलीवुड बादशाह शाहरुख़ खान की फिल्म ‘पठान’ का हर किसी को इंतजार है। पूरे चार साल बाद किंग खान बड़ी फिल्म लेकर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। हर जगह उनकी फिल्म को लेकर उत्साह नज़र आ रहा हैं। उनकी इस फिल्म पर उनका नाम और सबकुछ लगा हुआ हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में बॉलीवुड की मस्तानी गर्ल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैं। हाल ही इस फिल्म का गाना ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang Song) रिलीज हुआ था। इस गाने ने रिलीज़ होने के साथ ही विवाद को पकड़ लिया। बता दें कि इस गाने में एक्ट्रेस का अब तक का सबसे बोल्ड अवतार नज़र आया।
आपको बता दें कि इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बिकनी पहनी है और पूरा विवाद भी इसी से बढ़ रहा हैं। विवाद के साथ ही सोशल मीडिया पर इस गाने को खूब इंजॉय किया जा रहा है। लोग इस गाने पर खूब रील बना-बनाकर डाल रहे हैं। इसके साथ ही हम आपको बताने वाले है भोजपुरी की उन एक्ट्रेस के बारे में जो पहले भगवा कलर में कहर ढा चुकी हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं, जो इस कलर की ड्रेस या बिकनी में अपने हुस्न के जलवे इंटरनेट पर बिखेर चुकी हैं।
नेहा मलिक भी भगवा रंग की बिकिनी में दिख चुकी हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्रालेट की जगह क्रॉप टी-शर्ट को केरी किया था। वह गजब की लग रही थी। ये अभिनेत्री आए दिन अपने बोल्ड अवतार फैंस के सामने पेश करती रहती हैं। नेहा मलिक भगवा रंग के लहंगा-चोली में भी अपने फैंस को अदाएं दिखा चुकी हैं। मोनालिसा भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। वह भी अपनी बोल्ड अदाओं से सबको हिला देती हैं। मोनालिसा भी भगवा रंग के आउटफिट में नजर आ चुकी हैं। रानी चटर्जी भी भगवा रंग में जलवे बिखेर चुकी हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की भी एक थ्रोबैक तस्वीर इन दिनों ट्रेंड कर रही है जिसमे वह भगवा रंग में नज़र आ रही हैं।