Nirahua and Amrapali’s Hot Video: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) को दर्शक आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के साथ देखना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। दोनों ने भोजपुरी इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। निरहुआ और आम्रपाली की काफी चर्चित जोड़ी है। इन्हें देखकर सभी लोगों को लगता है कि खास ये असल जिंदगी में भी पति – पत्नी होते। निरहुआ और आम्रपाली को एक साथ देखने के लिए लोग हमेशा बेताब रहते हैं।
यहीं वजह है कि इनका गाना आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। अब इसी कड़ी में निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपनी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ के गाने से दर्शकों पर जादू चला रहे हैं। इस फिल्म का गाना ‘चेहरा तोहार’(Chehra Tohar) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में दोनों हमेशा की तरह रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ के साथ उनकी केमिस्ट्री लाजवाह दिख रही है।
इस गाने में एक्ट्रेस आम्रपाली खूबसूरत रेड गाउन में दिख रही हैं। आम्रपाली और निरहुआ फ्लावर प्रिंट के कोर्ट में काफी डिफरेंट लग रहे हैं। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे पहाड़ों में एक दूसरे संग रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों की एक दूसरे के प्यार में खोएं हुए नजर आ रहे हैं। दोनों डांस के साथ पहाड़ों में रोमांस करते हुए भी दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि इस गाने को आलोक कुमार ने गाया है, जबकि गाने के लिरिक्स राकेश निराला ने दिये है और म्यूजिक मधुकर आनंद ने डाला है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी ( Worldwide Records Bhojpuri ) नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
इस वीडियो को अब तक 3 मिलियन बार देखा जा चुका है। वहीं, इस वीडियो को लोगों द्वारा 29 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं। निरहुआ का यह गाना 3 साल पुराना है, लेकिन आज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
यहां देखें निरहुआ और आम्रपाली दुबे का पूरा वीडियो….
https://www.youtube.com/watch?v=e8ZmFM4CAtk