IPL 2023: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल IPL मैचों में चौके छक्के की बारिश होती है। खिलाड़ी ऐसे लंबे छक्के मारते हैं कि गेंद ग्राउंड से बाहर पहुंच जाती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, पांच ऐसे खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने आईपीएल में छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया है और आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी Dhoni पहले नंबर पर नहीं है बल्कि कोई और खिलाड़ी है। आइए देखते हैं सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट।
5. कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard):
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
बात छक्के मारने की हो और वेस्ट इंडियन ऑल राउंडर कीरोन पोलार्ड Pollard का नाम ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। आईपीएल IPL में भी कीरोन पोलार्ड ने बेतहाशा छक्के मारे हैं और सामने वाली टीम के छक्के छुड़ा दिए। पोलार्ड ने आईपीएल में 189 मुकाबलों में कुल 223 छक्के लगाए हैं और वह इस लिस्ट में नंबर 5 में है। कीरोन पोलार्ड ने हाल ही में आईपीएल से सन्यास लिया था। अब वह मुंबई इंडियंस Mumbai Indians की टीम में कोच की हैसियत से जुड़े हैं।
4. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni):
चेन्नई सुपर किंग्स CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी Dhoni ने आईपीएल में खूब छक्के बरसाए हैं। हेलीकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल IPL में चौतरफा छक्के लगाते हैं, उन्होंने अब तक आईपीएल में 234 मुकाबलों में 229 छक्के लगाए है। धोनी के लंबे लंबे छक्के देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। खास तौर पर आरसीबी के खिलाफ धोनी बहुत छक्के लगाते हैं। अगले साल IPL 2023 में भी धोनी आपको चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma):
हिटमैन के नाम से मशहूर मुंबई इंडियंस Mumbai Indians के कप्तान रोहित शर्मा Rohit Sharma सबसे ज्यादा छक्के मारने वालों की सूची में तीसरे नंबर पर है। रोहित शर्मा ने आईपीएल में 227 मैचों में 240 छक्के ठोके हैं। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए ओपन करने आते हैं और मार-मार कर गेंदबाजों का भरता बना देते हैं।
एबी डी विलियर्स (AB de Villiers):
मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में कई शानदार पारियां खेली हैं और आरसीबी को कई मैचों में जीत दिलाई है। सबसे ज्यादा छक्के मारने की लिस्ट में एबी डिविलियर्स दूसरे स्थान में है। डिविलियर्स के नाम 184 आईपीएल मुकाबलों में कुल 251 छक्के दर्ज हैं। डिविलियर्स आईपीएल IPL से संन्यास ले चुके हैं।
1 क्रिस गेल (Chris Gayle):
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल Chris Gayle है। कैरेबियन स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल ने आईपीएल में बेतहाशा छक्के लगाए हैं। आईपीएल IPL में क्रिस गेल Chris Gayle के लाखों फैंस हैं जो उनकी बल्लेबाजी को देखना पसंद करते हैं। क्रिस गेल खड़े-खड़े लंबे लंबे छक्के लगाते हैं और गेंद को मैदान से बाहर भेज देते हैं। क्रिस गेल ने अब तक आईपीएल में 142 मुकाबले खेलकर कुल 357 छक्के लगाए हैं और वह इस सूची में पहले नंबर पर है।