नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाई हुईं हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। कई बार मलाइका अरोड़ा को सेक्सी और बोल्डनेस की वजह से ट्रोल भी होना पड़ जाता है। मलाइका अरोड़ा की तस्वीरें इंटरनेट पर आये दिन वायरल होती रहती है।
मलाइका अरोड़ा अपने आप में भी एक मिसाल है। 49 साल की होने के बाद भी वह आज भी बेहद खूबसूरत और जवान दिखती हैं। जिसका दीवाना हर कोई है। वहीं, अपने बुलंद अंदाज से एक्ट्रेस लोगों के मुंह भी बंद कर देती हैं। 49 साल के होने के बाद भी वह बेहद फिट और सेक्सी दिखती है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैया छैया’ में आइटम सॉन्ग किया जिसके बाद कई सारे गाने और फिल्मों में अपने जलवे से लोगों का दिल जीता ।
https://www.instagram.com/p/CbhSppLryOu/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again
उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी अरबाज खान के साथ हुई थी। अरबाज खान फिल्मी जगत के बड़े अभिनेता हैं और सलमान खान के भाई भी हैं। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी हैं, जिसका नाम अरहान खान है। हालांकि इनकी शादी लंबे समय तक चलने के बाद टूट गई। एक दूसरे से अलग होने के बावजूद भी दोनों को बेटे के साथ अक्सर स्पॉट किया जा जाता है।
वहीं, तलाक के कुछ दिनों बाद ही उनका नाम फिल्मी जगत के स्टार अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जाने लगा। अर्जुन कपूर फिल्मी दुनिया के बड़े अभिनेताओं में से एक हैं। जिन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया है और लोगों का दिल भी जीता है। वह मलाइका से 12 साल छोटे हैं ,जिसकी वजह से उन्हें भी कई बार ट्रोल होना पड़ जाता है।
मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अर्जुन कपूर को प्रिंस चार्मिंग कहकर बुला रही हैं। वह सोफे पर बैठकर अपने बालों को सवारती हुईं नजर आ रही हैं। वह व्हाइट क्लर का गाउन पहनी हुई है, बोलती है कि मेरा प्रिंस चार्मिंग कहां है। हालांकि यह वीडियो खुद मलाइका ने नहीं पोस्ट किया बल्कि वूमपाला ने अपने इंस्टाग्राम ऑफिशल आईडी से शेयर किया।