CBSE Result 2024 UPDATE: सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आराम से यूं करें चेक, तरीका बहुत आसान

Avatar photo

By

Vipin Kumar

CBSE Result 2024 UPDATE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से अब सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तेजी से चल रही हैं। अब जल्द ही विद्यार्थियों का रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बोर्ड की तरफ से अब जल्द ही 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। पहले की तरह दोनों कक्षाओं का परिणाम एक ही दिन आना तय माना जा रहा है।

रिजल्ट जारी होने क बाद अपने नंबर विद्यार्थी आराम से चेक कर सकते हैं, जिसके लिए कहीं भी परेशान जरूरत नहीं है। हालांकि, रिजल्ट की तारीख को लेकर आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा गया है। मीडिया की खबरों में मई के दूसरे सप्ताह तक का दावा किया जा रहा है, जिससे करीब 38 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होगा। रिज्ट से संबंधित जानकारी जानने के लिए आप नीचे तक ध्यान से आर्टिकल पढ़ें।

सीबीएसई बोर्ड से संबंधित जरूरी बातें

अगर आपका बच्चा क्लास 10 और 12वीं में पढ़ाई कर रहा है तो फिर रिजल्ट की घड़ी समाप्त होने वाली हैं। सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं क्लास की परीक्षा 15 फरवरी से लेकर 13 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। 12वीं क्लास की परीक्षा की परीक्षा 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक चले थे।

बोर्ड परीक्षा का आयोजन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक हुआ था। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मानें तो इस बार करीब 38 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 10वीं क्लास की परीक्षा में 21 लाख 86 हजार 940 व 12वीं क्लास में 16 लाख 96 हजार 770 छात्र-छात्राएं सम्मिलित थे।

अब सभी को रिजल्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है, जो मई के दूसरे सप्ताह तक खत्म होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको कहीं भी धक्के खाने की जरूरत नहीं होगी। छात्र आराम से आधिकारिक साइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, cbse.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर अपने नंबर चेक कर सकते हैं।

यूं चेक करें सीबीएसई बोर्ड 10वं और 12वीं का रिजल्ट

छात्र इसके लिए CBSE बोर्ड की वेबसाइट- cbseresults.nic.in पर जाकर क्लिक करें।
इसके बाद यहां 10वीं एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करने की जरूरत होगी।
फिर अपना रोल नंबर यहां एंटर करना होगा।
फिर आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आराम से दिख जाएगा।
छात्र फिर रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य निकाल लें।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App