धोनी भारतीय टीम में वापसी को तैयार! टी-20 वर्ल्ड को लेकर आया बड़ा अपडेट

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः भारत ही नहीं दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बात चाहें देश की हो या फिर विदेश की, हर जगह उनके चाहने वाले बड़ी संख्या में मिल जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने शांत मिजाज और विकेट के पीछे खड़े होकर बड़े फैसले लेकर अपनी अलग ही पहचान बनाई है।

आईपीएल के बाद अब टी-20 वर्ल्ड कप होना है, जिससे पहले महेंद्र सिंह धोनी को लेकर नई चर्चा खूब हो रही है। हर कोई आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी के खेलने की बात कर रहा है। आधे से ज्यादा आईपीएल खेला जा चुका है, लेकिन धोनी के वर्ल्ड कप में खेलने की बात बढ़ती ही जा रही है। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी पहले ही आईसीसी के सभी फॉर्मेट से सन्यास ले चुके हैं, लेकिन आईपीएल में उनके प्रदर्शन को देख फैंस का एक तबका सोशल मीडिया पर खेलने की अपील कर रहा है।

आईपीएल में अपना जलवा दिखा रहे महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल सीजन में अपने बल्ले से कमाल का जलवा दिखा रहे हैं। घुटने में चोट लगने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी अपने बल्ले से कमाल की बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं वे हर मैच में 20 ओवर विकेटकीपिंग भी करते नजर आ रहे हैं।

वो सिर्फ आखिरी के 2-3 ओवरों में उतरते हैं और उसमें अपने बल्ले से कमाल कर रहे हैं। आईपीएल में कमाल की बल्लेबाजी के चलते आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में उनकी वापसी की चर्चा तेजी से होने लगी है। असल में क्या होगा, यह अभी आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया का नेतृत्व किया था। अब वे सिर्फ आईपीएल में नजर आते हैं लेकिन पिछले सीजन और खास तौर पर इस सीजन में बल्ले से बड़ा जलवा दिखाया है।

विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की बात करें तो विकेटकीपिंग में तो हमेशा की तरह अपना कमाल दिखा ही रहे हैं लेकिन इस बार बल्लेबाजी भी करते नजर आ रहे हैं। आखिरी ओवरों में आकर धोनी सिर्फ चौके-छक्कों मार रहे हैं। अभी तक धोनी ने 6 पारियों में बैटिंग की है और सिर्फ 35 पारियों में 91 रन कूट दिए हैं, जिसमें 8 चौके और 8 छ्क्के शामिल हैं। बल्लेबाजी का उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 260 का रहा है।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App