नई दिल्ली: हाल के महीनों में मार्केट में फ्लिप Smartphone के लॉन्चिंग जोर पकड़ रही है। जिससे अब इस सेगमेंट धांसी फोन मेकर कंपनी OPPO भी पीछे नहीं रहना चाहती है। कंपनी आने वाले ह्फतों में का दो स्क्रीन वाला Smartphone को ग्राहकों के लिए लॉन्च करने वाली है। जिससे मार्केट में पहले से मौजूद फ्लिप Smartphone की छूट्टी होने वाली है। क्योंकि कंपनी इन फोन को लो बजट में लॉन्च करने वाली है।
दरअसल आप को बता दें कि December में होने वाले INNO Day इवेंट में कंपनी आने वाले डिवाइस की जानकारी देने वाली है। जिसमें एक से बढ़कर खासियत वाले फोन होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस इवेंट में Find N2 और Find N2 Flip जैसे नए प्रोडक्ट्स के आने की संभावना है। तो वही कंपनी के इन फोन्स की लीक रिपोर्ट सामने आई हैं।
Oppo Find N2 के बारे में कहा जाता है कि यह पॉपुलर फर्स्ट जनरेशन के Oppo Find N के नेक्स जेनरेशन फोन होगा। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन लीक हुए स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि इसका मॉडल नंबर PGU110 है। हैंडसेट को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC द्वारा ऑपरेट किया गया है, जिसे 12GB रैम और 256GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसके साथ ही टिपस्टर ने बताया कि ओप्पो फाइंड एन2 और क्लैमशेल-फोल्डेबल ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप दिसंबर में शुरू हो सकते हैं।
Oppo Find N2 Bags 3C के स्पेसिफिकेशन
तो वही टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक हालिया पोस्ट में दावा किया है कि Oppo Find N2 और Oppo Find N2 Flip को दिसंबर के में Oppo Inno Day 2022 इवेंट में कंपनी लॉन्च करने वाली है।
आने वाले कंपनी के फोन Oppo Find N2 को 3C सर्टिफिकेशन मिला है। हैंडसेट के लिस्टिंग से पता चलता है कि यह 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकता है। इसके अलावा, मॉडल नंबर PGT110 के साथ एक और Oppo स्मार्टफोन भी 3C डेटाबेस पर सामने आया है।
ओप्पो फाइंड एन2 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 एसओसी के साथ 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिल सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है। Oppo Find N2 के Android 13 पर कंपनी के ColorOS 13 स्किन से लैस हो सकता है।
यह MariSilicon X इमेजिंग NPU से लैस हो सकता है। इसके अलावा, इसका कैमरा सेटअप Hasselblad के ऑप्टिमाइज़ेशन का दावा कर सकता है।