धीरे धीरे बढ़ रहा Mahindra Bolero का क्रेज, सिर्फ ₹3.60 लाख में मिल रही मजबूत SUV

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra Bolero: भारतीय एसयूवी बाजार में महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) काफी लोकप्रिय है। कंपनी की ये एसयूवी काफी मजबूत प्लेटफॉर्म पर बनी हुई है और काफी बेहतर परफॉरमेंस ऑफर करती है। इस एसयूवी का केबिन और बूट स्पेस काफी ज्यादा है और इसमें आपको अधिक माईलेज भी मिल जाता है। अगर आप बोलेरो को खरीदने पर विचार कर रहे हैं। तो यहाँ पर आप इसके बारे में डिटेल से जान सकते हैं।

बोलेरो में मिलता है पॉवरफुल इंजन

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) कंपनी की पॉवरफुल एसयूवी है। जिसमें आपको 1493 सीसी का तीन सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 74.96bhp का पावर और 210Nm का पीक टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है। इसमें 7-लोगो के लिए पर्याप्त जगह है और यह 370 लीटर बूट स्पेस के साथ आती है। कंपनी की माने तो यह ARAI द्वारा सर्टिफाइड 16 किलोमीटर प्रति लीटर का माईलेज देती है।

बाजार में बोलेरो एसयूवी की कीमत

कंपनी ने महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) को 9.90 लाख रुपये से 10.91 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में पेश किया है। हालांकि इसे इससे कम कीमत पर भी खरीदा जा सकता है। ऑनलाइन पुरानी गाड़ियों की खरीद और बिक्री करने वाली वेबसाइट इस एसयूवी के सेकेंड हैंड मॉडल पर काफी शानदार डील ऑफर कर रही हैं। जिसके बारे में आपको डिटेल से यहाँ पर जानकारी मिलेगी।

शानदार डील पर मिल रही है Mahindra Bolero

महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) को बजट में खरीदने के लिए आप Olx वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। यहाँ पर 2012 मॉडल इस एसयूवी की बिक्री हो रही है। यह एसयूवी अच्छी कंडीशन में है और 1,33,000 किलोमीटर तक चली हुई है। यहाँ से आप इसे 3.60 लाख रुपये में अपना बना सकते हैं।

Olx वेबसाइट पर ही महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) के 2012 मॉडल को उपलब्ध कराया गया है। यह 1,65,000 किलोमीटर चली एसयूवी है और काफी अच्छी तरह से मेन्टेन हुई है। इसके लिए यहाँ पर 3.65 लाख रुपये की कीमत रखी गई है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App