नई दिल्ली: भारतीय ऑटो बाजार में लोगों का रुझान एसयूवी (SUV) की तरफ देखने को मिल रहा है। अगर आप एसयूवी (SUV) पसंद करते हैं या एसयूवी (SUV) खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए यह खबर जबरदस्त है। दरअसल आप कुछ दिन और इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि जल्द ही धांसू SUVs बाजार में एंट्री लेने वाली हैं। यहां हम आपको ऐसी 10 अपकमिंग 3 रो SUVs के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 2023 के अंत तक बाजार में लॉन्च हो जाएंगी। सबसे खास बात यह है कि इनमें से कुछ एसयूवी 5 दरवाजों वाली एसयूवी होंगी तो कुछ एसयूवी 13 और 9 सीटर एसयूवी होंगी।आइए जानते हैं इनके बारे में…
टोयोटा फॉर्च्यूनर
टोयोटा की सेकेंड जेन की Fortuner को VIP और राजनेताओं के कार कलेक्शन में देखा जाता है। यही कारण है कि यह काफी लोकप्रिय एसयूवी रही है। यह पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में पेश की गई थी। यह नॉर्मल रोड पर चलने के अलावा ऑफ-रोडिंग क्षमता भी रखती है। इसी के साथ अब टोयोटा 3rd gen मॉडल के साथ फॉर्च्यूनर को एक नए डिजाइन के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस नई एसयूवी में कई एडवांस फीचर्स देखने को मिलेंगे।
एमजी हेक्टर प्लस
MG Motor कंपनी अपनी अपडेटेड Hector को 5 जनवरी 2023 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह बाजार में ADAS, न्यू टचस्क्रीन और कई अपडेटेड फीचर्स के साथ दस्तक देगी। यह हेक्टर के 3 रो वैरिएंट हेक्टर प्लस में भी देखने को मिल सकता है। अपडेटेड हेक्टर प्लस की लॉन्चिंग नई हेक्टर के कुछ सप्ताह बाद की जा सकती है।
मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर
5-डोर वाली जिम्नी ग्लोबल मार्केट में काफी लोकप्रिय एसयूवी रही थी। अब भारत में इसे पेश किया जाएगा। कंपनी इस जिम्नी को 5 सीटर और 7 सीटर ऑप्शन में पेश करने वाली है। यह नई एसयूवी K15 इंजन के साथ देखने को मिल सकती है, जो Ertiga, XL6, Brezza, Ciaz, Grand Vitara और यहां तक कि Toyota के HyRyder को भी पावर देता है।
Citroen C3 Plus
Citroen C3 हैचबैक को लॉन्च करने के बाद एक 7-सीटर वैरिएंट पर काम कर रही है। कंपनी इस 7 सीटर एसयूवी को लॉन्च कर बाजार में अपना सिक्का ज़माने की कोशिश कर रही है। इसमें 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।
महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस
महिंद्रा कंपनी अपनी TUV-300 का अपडेटेड मॉडल एक नए नाम के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसका नाम बोलेरो नियो प्लस होगा। इसमें भी वही इंजन देखने को मिल सकता है, जो इसके दूसरे Mahindra SUVs जैसे Scorpio N, Classic, Thar और XUV700 में दिया गया है।
13 सीटर फोर्स गुरखा 5-डोर
गोरखा 5-डोर भी बाजार में आने को तैयार है। इसमें 2.6L FM CR इंजन दिया जा रहा है। यह इंजन Mercedes-Benz से लिया गया है। इसमें सीटिंग लेआउट को ऑप्शन देखने को मिलेंगे। यह क्रूजर एसयूवी 13-सीटर, 7-सीटर और 9-सीटर ऑप्शन के साथ बाजार में देखने को मिल सकती है।
महिंद्रा थार 5-डोर
महिंद्रा थार 5-डोर वैरिएंट पर काम हो रहा है। फिलहाल बाजार में अभी इसे 3-डोर वैरिएंट के साथ पेश किया जा रहा है। यह कार Scorpio N प्लेटफॉर्म के मॉडिफाइड वर्जन पर बेस्ड होगी। महिंद्रा 5-डोर वैरिएंट के साथ बाजार में धूम मचाने वाली है।
टाटा सफारी फेसलिफ्ट
Tata Motors भी एक अपडेटेड मॉडल के साथ बाजार में आने के लिए तैयार है, क्योंकि Scorpio N और XUV700 जैसे नए प्रतिद्वंद्वियों की वजह से इसकी बिक्री घट रही है। वहीं हैरियर और सफारी ने एक बार मिड साइज एसयूवी सेगमेंट पर राज किया था और कंपनी इन दोनों को टक्कर देने के लिए एक फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह 2.0L स्टेलेंटिस-सोर्स डीजल इंजन के साथ एक नए पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में दस्तक दे सकती है।
निसान एक्स-ट्रेल
भारत में टेस्टिंग के बाद कंपनी ने इसका खुलासा आधिकारिक तौर पर कर दिया है। X-Trail उन तीन गाड़ियों में से एक है जिसे Nissan देश में Qashqai और Juke के साथ लॉन्च करने का प्लान कर रही है। भारत में टेस्टिंग के दौरान देखी गई कोलियोस और अरकाना एसयूवी को लॉन्च करने के बाद कंपनी बहुत जल्दी बाजार में इसे भी लॉन्च कर सकती है।
महिंद्रा XUV800 इलेक्ट्रिक
इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते रुझान को देखते हुए महिंद्रा नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले कंपनी XUV400 इलेक्ट्रिक लॉन्च कर चुकी है, जो XUV300 का इलेक्ट्रिक वैरिएंट है। अब कंपनी XUV700 के सभी इलेक्ट्रिक वैरिएंट पर काम कर रही है, जिसे XUV800 के रूप में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसे साल की शुरुआत में प्रोटोटाइप के रूप में प्रदर्शित किया था। उम्मीद की जा रही है कि यह 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में लॉन्च हो जाए। इसमें करीब 400 से 500 किमी. की ड्राइविंग रेंज मिलेगी।