आधी रात में रोमांस करते हुए बेकाबू हुए Nirahua और Amrapali, साड़ी का पल्लू गिरा एक्टर को बनाया दीवाना

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। भोजपुरी जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी ही ज्यादा पसंद किया जाता है। निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी भोजपुरी इंडस्टी में हिट जानी जाती है।

दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। निरहुआ की ज्यादातर फिल्मों में आम्रपाली नजर आ ही जाती है। जब भी ये दोनों स्टार्स एक साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। इस जोड़ी ने इंडस्टी को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।

निरहुआ और आम्रपाली का हॉट रोमांस 

दर्शक भी इनकी जोड़ी को खूब पसंद करती है। आम्रपाली और निरहुआ की फिल्में और गाने रिलीज के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं। वैसे तो निरहुआ और आम्रपाली का हर गाना ही धमाल मचा देता है, लेकिन इस समय इंटरनेट पर एक ऐसा सॉन्ग वायरल हो रहा है, जिसे दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

आम्रपाली ने अपनी हॉटनेस से मचाया धमाल 

आम्रपाली और निरहुआ पर फिल्माया गया भोजपुरी गाना ‘नैना करत निहोरा’ एक बार फिर से इंटरनेट पर धमाल मचाता हुआ दिख रहा है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। गाने के वीडियो में आम्रपाली ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है। तो वहीं निरहुआ ने ब्लू कलर की शेरवानी पहनी हुई है।

एक्ट्रेस आम्रपाली अपनी हॉटनेस और खूबसूरती से इंटरनेट का तापमान बढाती हुईं नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री इस गाने में देखने लायक है। नैना करत निहोरा गाने को कल्पना सिंह ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं और संगीत दिया है ओम झा ने। निरहुआ के इस गाने को ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। इस गाने को खबर लिखें जाने तक 8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

आम्रपाली और निरहुआ का गाना ‘नैना करत निहोरा’ भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ चलल ससुराल 2’ का है। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली, अवधेश मिश्रा, सुशील सिंह, मनोज टाइगर, अनूप अरोरा, प्रकाश जैस, माया यादव, किरण यादव, शकीला मजीद, सुबोध सेठ, गोपाल राई जैसे मुख्य भूमिका में नजर आये हैं।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App