नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में सूर्य कुमार यादव ने बल्ले ऐसा बवंडर मचाया कि हर कोई हैरान रह गया। सूर्य कुमार ने तूफानी पारी खेलते हुए ताबड़तोड़ शतक जड़ दिया, जिसमें उन्होंने 111 रन की जबरदस्त पारी खेली। इतने रन बनाने के लिए उन्हें सिर्फ 51 गेदों का सामना किया।
सूर्य कुमार की धमाकेदार पारी की बदौलत भारत ने 192 रन लक्ष्य रखा है। इस बीच एक वीडियो सूर्य कुमार को तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शतक के बाद उन्हें हार्दिक पांड्या गले लगाते नजर आ रहे हैं। सूर्य का शतक पूरा होते ही देशभर में क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ सीनियर्स खिलाड़ी भी बधाई देने में लगे हैं। अपनी धमाकेदार पारी में उन्होंने 11 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए।
- शतक के बाद सूर्या ने यूं मनाया जश्न
https://twitter.com/i/status/1594258112424222721
न्यूजीलैंड के खिलाफ जब सूर्य कुमार का शतक पूरा हो गया तो मानों चारों ओर तालियां की गड़गड़ाहट से मैदान भी गूंज गया। इसके बाद सूर्य ने सबसे पहले हेलमेट निकाला और दर्शकों का सिर झुकाकर अभिवादन किया। इतन ही नहीं फिर उन्होंने हेलमेट को चूमा और पांड्या के साथ गले मिल गए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी सूर्या के शतक से काफी गदगद नजर आए और उनका मनोबल बढ़ाया।
https://twitter.com/i/status/1594249075381370880
- जानिए भारत की प्लेइंग इलेवन
भारत-हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, ऋषभ पंत, सू्र्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल
- न्यूजीलैंड के खेल रहे 11 खिलाड़ियों के नाम
न्यूजीलैंड-केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डरेल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, इश सोढ़ी, टिम साउदी, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन।
https://twitter.com/i/status/1594266097112711168