नई दिल्लीः शादियों का सीजन जब से शुरू हुआ है तभी से भारतीय सर्राफा बाजारों में ग्राहकों की खूब चहल-पहल देखेने को मिल रही है। सोना-चांदी के रेट ऊपर नीचे होने से लोगों में खरीदारी को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति भी पनप रही है। फिर भी अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर बहुत ही काम की साबित होने जा रही है।
इसकी वजह है कि सोना इन दिनों उच्चतम स्तर से करीब 5,700 रुपये कम में बिक रहा है। ऐसे मौके बार-बार नहीं आते है। सोना का भाव आज 201 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हो गया। चांदी के दाम में 1294 रुपये प्रति किलो की दर से गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के बाद सोना गिरकर 52900 रुपये प्रति किलो और चांदी 61300 रुपये के करीब बिकता नजर आ रहा है।
जानिए सभी कैरेट सोने के भाव
अगर आपको सोना खरीदना है तो फिर 24 से 14 कैरेट तक के सोने का भाव जानना जरूरी है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का ताजा रेट 52952 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 23 कैरेट वाला सोना 52681 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाला सोना 48450 रुपये प्रति 10 ग्राम देखने को मिला है। 18 कैरेट वाला सोना 39670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट वाला सोना लगभग 30942 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड करता दिखाई दिया है।
इन महानगरों में जानिए सोने का भाव
- शहर 22 कैरेट 24 कैरेट
दिल्ली 48900 53350
मुंबई 48750 53180
कोलकाता 48750 53180
चेन्नई 49500 54000
हैदराबाद 48750 53180
बंगलुरु 48800 53230
यूं च जानें ताजा रेट
- मिस्ड कॉल से जानिए अपने शहर में सोने का ताजा भाव
आप भारतीय सर्राफा बाजार से सोना-चांदी की खरीदारी करने का मन बन रहे हैं तो फिर पहले रेट की जानकारी प्राप्त कर लें, जिसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। आप आराम से घर बैठे ही रेट की जानकारी का पता कर सकते हैं। इसके लिए ibja की तरफ एक नंबर जारी किया गया है। आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं, जिसपर कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए ताजा दाम की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।