आज है द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, जानिए कब तक है पूजा का मुहूर्त

By

Santy

बुधवार को यानी आज देशभर में द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी धूम-धाम से मनाई जा रही है। इस पूजा का समय कबतक है, इसकी जानकारी हर किसी को होनी चाहिए। ताकि पूजा विधि-विधान के साथ हो सकें। कई लोगों को पूजा समय की जानकारी नहीं होती है लेकिन इसका विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए। तो आइए इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

आज के दिन का खास महत्व
आज का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है। पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज ज्योतिष शास्त्र में शुभ माना गया सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।

जानिए आज का पंचांग
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त : शाम 6 बजकर 03 मिनट पर
नक्षत्र – हस्त
ऋतु – वसंत

शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 05 बजकर 13 मिनट से 06 बजकर 04 मिनट तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 14 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06 बजकर 13 मिनट से 06 बजकर 38 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त : कोई नहीं
अमृत काल : सुबह 11 बजकर 41 से 01 बजकर 25 मिनट तक।

अशुभ समय
गुलिक काल : सुबह 11 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक।
राहुकाल : दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से 02 बजे तक।
दिशा शूल – उत्तर।
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल – अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद।।
राशि के लिए उत्तम चंद्रबल – मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App