घर से हैं परेशान, बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Avatar photo

By

Santy

Vastu For Home घर बनाते समय वास्तु दोष का विशेष ख्याल रखा जाता है। कई लोग अनजाने में गलती कर बैठते हैं. जिसका नुकसान उन्हें बाद में उठाना पड़ता है। ऐसे में आप ये गलती न करें, इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिसका पालन आप कर सकते हैं। नए घर का वास्तु (Vastu Tips For New Home) में घर के प्रत्येक हिस्से में पॉजिटिविटी और खुशी लाने के लिए सही रंग, फॉर्मेट, आकार और दिशाओं का सुझाव दिया गया है।

ध्यान रखनी चाहिए ये बातें

कमरे का आकार : घर बनाते समय कमरों का आकार सही होना चाहिए। यानी घर का आकार वर्गाकार या आयताकार होना चाहिए।

कमरे का वास्तु : घर के कमरे में रोशनी आनी चाहिए। इसके साथ ही हवादार और साफ-सुथरा भी होने चाहिए। कई लोग कमरे में एक खिड़की भी नहीं देते हैं, जो वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं होता है।

किस दिशा में फर्नीचर रखें : घर में जहां-तहां फर्नीचर नहीं रखें। भारी फर्नीचर जैसे बेड और अलमारी दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जाना चाहिए। नए घर में सीढ़ियां दक्षिण-पश्चिम दिशा में बनानी चाहिए।

मछलीघर : घर में पौधे व पानी के माध्यम से जैसे पानी की पेंटिंग, फव्वारा व मछलीघर आदि रखें। ये काफी शुभ माना जाता है।

डाइनिंग टेबल के लिए वास्तु टिप्स : घर में डाइनिंग टेबल कभी भी मुख्य दरवाजे के पास नहीं रखें।

इस दिशा में हो प्रवेश द्वार

अगर आप नया घर बना रहे हैं तो. उसका प्रवेश द्वार सही दिशा में होना चाहिए। प्रवेश द्वार ऊर्जा व जीवंतता का केंद्र माना जाता है। आपके घर का मुख्य प्रवेश द्वार उत्तर, पूर्व या उत्तर पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। घर खरीदते या फिर बनाते समय इसका विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App