घर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, होगा जबरदस्त नुकसान

Avatar photo

By

Santy

Vastu Tips : घर में कई चीजें पड़ी होती है और आप उसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यहां आपको जागरूक व सावधान होने की जरूरत है। घर में जहां-तहां यानी अस्त-व्यस्त समान बिल्कुल न रखें। इससे घर में नकारात्मक एनर्जी आती है और पॉजिटिविटी दूर होती है। ऐसे में आप ये गलती भूलकर भी नहीं करें।अगर आपके घर में कुछ ऐसी चीजें हैं, तो उन्हें हटा दें।

टूटे हुए कांच : घर में टूटे हुए कांच बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। वहीं कई लोग टूटे हुए बर्तन में खाना खाते हैं, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। टूटी हुई वस्तुएं घर में उदासी, निराशा और अशांति पैदा करती हैं।

इस तरह का तस्वीर घर में नहीं रखें : टूटा हुआ जहाज, रोते हुए बच्चे व डूबते सूरज की तस्वीर घर में उदासी का माहौल बनाती है।

बेडरूम में झरना : बेडरूम में झरने, फव्वारे, समुद्र, बारिश या एक्वैरियम की पेंटिंग और तस्वीरें मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं और वित्तीय समस्याओं का कारण बन सकती हैं।

सूखे फूल : घर में सूखे फूल कभी न रखें। कई लोग कई दिनों तक घरों में फूल रखते हैं जिससे वह पूरी तरह से सूख जाता है। इससे घर में निगेटिव एनर्जी पैदा होती है। वहीं, गुलनार को घर में लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये दुर्भाग्य लाते हैं। घर में कांटों वाले पौधों से भी बचना चाहिए। इससे घर में झगड़ा होने की संभावना बढ़ती है। सुख-शांति के लिए कांटों वाला पौधा ठीक नहीं माना जाता है।

मृत जानवर : मृत जानवर, पैंथर और बाघ की खाल, हाथी की दांत की मूर्तियां, घोंघे या सींग से बचना चाहिए। इन वस्तुओं में स्थिर ऊर्जा होती है और उन पर मृत्यु मंडराती रहती है। वास्तु सिद्धांत बताते हैं कि घर में अप्राकृतिक वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। यही कारण है कि बोनसाई पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App