नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में कई सारे ऐसे नियम बताए गए हैं जिनके पालन से लोग अपने जीवन में सुख शांति और समृद्धि ला सकते हैं। वास्तु में पेड़ – पौधों को लेकर भी कई तरह की बातें बताई गई है। वास्तु में जीने के सही तरीके के बारे में बताया गया है। ऐसे में आज हम यहां आपको बताते हैं कि आप कैसे आप अपने घर में गोल्डन फिश रखकर धनवान बन सकते हैं।
कहा जाता है कि मछलियों का होना घर में सुख समृद्धि और धन संपत्ति लेकर आता है। आज के समय में ज्यादातर लोग कम मेहनत करके अमीर बनने का सपना देखते हैं। आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। यह आपका सपना जल्द ही पूरा हो सकता है।
मछलियां जब उछल कूद करती है तो इसे मन को शांति मिलती है और उनके घर में होने से नेगेटिविटी भी दूर होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में सुनहरी मछली जरूर अपनी चाहिए इससे घर में सौभाग्य सुख शांति बढ़ाने में सुनहरी मछली बहुत ही फायदेमंद होती है।
सुनहरी मछली जिसे गोल्डफिश के नाम से जाना जाता है। यह बहुत पवित्र और संपदा देने वाली मछली है। सोने के जैसे दिखने वाली यह मछली आपके जीवन में भी सोनी सी चमक बिखेर सकती है।
कहां और कैसे रखें गोल्डन फिश
आप गोल्डन फिश को किसी भी छोटे से एक्वेरियम या कांच के पॉट में रख सकते हैं। आप इसे अपने घर की ड्राइंग रूम की पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। इसके अलावा आप एरोवाना मछली भी रख सकते हैं। यह भी बहुत अच्छा और शुभ माना गया है।