पौधे अच्छे और बुरे दोनों का संकेत देते हैं। कई ऐसे पौधे हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, तो कुछ ऐसे हैं, जो नकारात्मक ऊर्जा (Negative energy) को बढ़ावा देते हैं। ये पौधे होते तो काफी खुबसूरता हैं, लेकिन अगर आप इन्हें घर में लगाते हैं, तो आर्थिक तंगी होगी और आप कंगाल (Poor) हो जाएंगे। ऐसे में इस तरह के पौधे घर में लगाने स बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि वास्तु के मुताबिक किन पौधों को घर में नहीं लगाना चाहिए।
कांटेदार पौधा Thorny Plant
घर में आपको कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। हालांकि इनमें गुलाब को दूर रखा गया है। यानी आप गुलाब के पौधे रख सकते हैं, लेकिन अन्य कांटेदार पौधे घर में कतई नहीं लगाने चाहिए। इससे आर्थिक तंगी आती है।
बोनसाई BONSAI
घर के अंदर बोनसाई या लाल फूल वाले पौधे भी नहीं लगाने चाहिए। इससे आपका प्रोग्रेस रूक जाता है और और आर्थिक तंगी आती है।
इमली Tamarind
इमली का पेड़ भी घर में या आंगन में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इसपर बुरी शक्तियों का वास होती है। इससे काफी नुकसान होता है।
मेहंदी MEHANDI
मेहंदी के पौधे भी घर के अंदर नहीं लगाने चाहिए। ऐसे पौधे घर के लिए अशुभ होते हैं।
कपास Cotton
कपास के पौधों का घर के आस-पास होना अशुभ माना जाता है। ऐसे में इसे घर के अंदर तो बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए।
गमले वाले पौधे (Potted Plants)
घर की उत्तर पूर्व की दिवारों पर गमले वाले पौधे लगाने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है।
बेर का पेड़ (Pulm Tree)
घर के अंदर बेर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इससे नकारात्मकता फैलती है और घर के सदस्यों के विचार भी नकारात्मक होने लगते हैं। इससे आर्थिक नुकसान भी होता है। ऐसे लोगों के घर लक्ष्मी नहीं टिकती
सफेद द्रव्य वाले पौधे
वास्तु के मुताबिक ऐसे पौधे, जिनसे सफेद द्रव्य निकलता है, उन्हें भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए।
पीपल का पेड़ (Pipal Tree)
पीपल के पेड़ को भी घर में लगाने से परहेज करना चाहिए। इससे आर्थिक नुकसान होता है।