नई दिल्ली 7th Pay Commission Update: अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। आपको बता दें कि सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारकों की लॉटरी लगने वाली है। दरअसल कर्मचारी और पेंशनधारकों के डीए में तकरीबन 4 फीसदी का इजाफा संभव माना जा रहा है। जिसके बार सैलरी में बंपर इजाफा हो जाएगा।
आपको बता दें डीए का लाभ बड़ीं संख्या में लोगों को मिलने जा रहा है। जो कि हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है। वहीं चर्चा है कि सरकार देश का वित्तीय बजट पेश करते हुए कल यानि कि 1 फरवरी को फैसला होने वाला है।
ये एक बड़ी खुशखबरी के तौर पर है। सरकार ने ऑफिशियल तौर पर इसके बारे में कुछ नहीं कहा है। मीडिया में खबरों के जरिए ऐसा दावा किया जा रहा है। इसके बाद लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
डीए में हो जाएगा इतना इजाफा
रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेगी। इसकी तैयारियां भी काफी तेजी से चल रही हैं। सरकाल लोकसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए में 4 फीसदी का इजाफा क सकती है। इसके बाद डीए 50 फीसदी हो जाएगा।
इसके बाद बेसिक सैलरी में भी रिकॉर्डतोड़ इजाफा संभव माना जा रहा है। बहराल इस समय केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 46 फीसदी डीए का लाभ मिल रहा है। यदि अब डीए में इजाफा होता है तो इसकी दरें एक जनवरी से प्रभावी माना जाएगा। तकरीबन एक करोड़ परिवारों को इन दरों का लाभ होगा। सरकार के द्वारा इसके बारे में ऑफिशियल रूप से नहीं कहा गया है।
डीए एरियर पर हो सकता है बड़ा फैसला
केंद्र सरकार बकाया डीए एरियर पर भी बड़ा फैसला ले सकती है। जिसके बाद कर्मचारियों औक पेंशनधारकों को तगड़ा फायदा होगा। ऐसा कहा जा रहा है क सरकार बकाया 18 महीने का डीए एरियर का पैसा खाते में जल्द ही ट्रांसफर करने जा रही है। जो कि काफी फायदेमंद होगा। इससे कर्मचारियों और पेंशनधारकों के खाते में मोटी रकम डाली जाएगी।
फिटमेंट फैक्टर पर भी हो रहा विचार
मोदी सरकार कर्मचारियों को तगड़ा लाभ देने वाली है। इसके बाद फिटमेंट फैक्टर को लेकर भी बड़ा ऐलान हो सकता है। सरकार फिटमेंट फैक्टर को 2.60 गुने से बढ़ाकर 3 गुना तक सकती है। इसके बाद बेसिक सैलरी में भी इजाफा हो जाएगा।