नई दिल्लीः अब दो महीने बाद भारत में क्रिकेट का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है, जिसे आप आईपीएल के नाम से जानते हैं। आईपीएल में दुनियाभर के क्रिकेटर्स हिस्सा लेते हैं, जिनके लिए 19 दिसंबर को नीलामी का काम भी पूरा कर लिया गया है।
विगत साल की तरह इस बार भी आईपीएल ऑक्शन में खिलाड़ियों के ऊपर जमकर नोटों की बारिश हुई है। ऑस्ट्रेलिया के दो खिलाड़ी मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस पर क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़े बोली लगी है। इस बीच मुंबई इंडियंस ने पहले ही अपना कप्तान बदल दिए। रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई है।
इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) भी अपना कप्तान बदल सकती है। माना जा रही है कि आरसीबी एक बार फिर विराट कोहली को अपनी कप्तान नियुक्त कर सकती है। इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब चल रही हैं, लेकिन आधिकारिक रूप से अभी कुछ ऐसा नहीं कहा गया है।
विराट कोहली को फिर चुना जा सकता है कप्तान
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(आरसीबी) का पिछले सीजन में प्रदर्शन काफी खराब रहा था, जिसके बाद अब कप्तान बदलने पर विचार कर रही है। चर्चा चल रही है कि आरसीबी की ओर से एक बार फिर विराट कोहली को कप्तान की कमान दी जा सकती है।
आईपीएल साल 2021 खेलने के बाद विराट कोहली ने कप्तानी से खुद ही रिजाइन कर दिया था, जिसके बाद आरसीबी ने डु प्लेसिस को कमान थमा दी थी। डु प्लेसिस के हाथों में कमान आने के बाद से आरसीबी का प्रदर्शन काफी अच्छा नहीं रहा।
इसलिए आरसीबी को एक अच्छे कप्तान की तलाश है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम एक बार फिर विराट कोहली को कप्तान बनाने का ऑफर दे सकती है। वैसे अभी आधिकारिक तौर तो आरसीबी प्रेंचाइजी या विराट कोहली की तरफ से कुछ नहीं कहा है, लेकिन समाचारों में इस तरह के खूब दावे किए जा रहे हैं।
विराट कोहली क्या करेंगे?
आईपीएल सीजन 2021 में आरसीबी का प्रदर्शन काफी खराब रहा था, जिसके बाद जीत की उम्मीद से टूटे विराट कोहली ने भारी मन से कप्तानी छोड़ दी थी। क्रिकेट के कुछ दिग्गज जानकारों के अनुसार, विराट कोहली अब कप्तानी का भार मुश्किल ही ले पाएंगे। अगर विराट कोहली ने कप्तानी लेने से इनकार कर दिया तो फिर आरसीबी का अगला कप्तान कौन होगा, यह गर्भ की बात है।