Honda Activa: भारत का टू व्हीलर सेगमेंट विश्व में सबसे बड़ा है। 2017 तक चीन इसमें लीडर था। लेकिन अब भारत ने उसे पीछे कर दिया है। देश के इस उपलब्धि में हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) और होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने अपना काफी बड़ा योगदान दिया है।
हर महीने उनके लाखों यूनिट्स बिकते हैं। जहां अन्य देशों में स्कूटर की मांग उतनी ज्यादा नहीं है। वहीं भारत में यह काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है और इसमें सबसे बड़ा हाथ होंडा एक्टिवा का है। होंडा एक्टिवा (Honda Activa) उन पहले स्कूटर में से एक थी जिन्हें बिना गियर के लॉन्च किया गया था।
2000 के आसपास जापानी कंपनी होंडा ने एक्टिवा को भारतीय बाजार में उतारा था। गियर नहीं होने के कारण इसे राइड करना बहुत ही आसान था। यही कारण है कि उस समय इसकी बिक्री काफी ज्यादा हुई।
इसके बाद होंडा के इंजन ने अपना कमाल दिखाना शुरू किया। इनका इंजन इतना जबरदस्त होता है कि सालों साल तक यह ग्राहकों का साथ नहीं छोड़ता है। अपनी इसी भरोसे के कारण होंडा एक्टिवा आज सब की चाहती बन गई है।
Honda Activa में मिलते है ये सब फीचर्स
होंडा एक्टिवा जब लॉन्च हुआ था तब इसके एक ही वेरिएंट को बाजार में बेचा जा रहा था। लेकिन अब इसे दो इंजन के साथ बेचा जाता है। इसमें पहला 110 सीसी का इंजन है और दूसरा 125 सीसी का इंजन है।
इन दोनों वेरिएंट्स की मांग भारतीय बाजार में काफी ज्यादा है। फिर भी लोगों को 110 सीसी की स्कूटर काफी ज्यादा पसंद आती है। इस पेट्रोल इंजन के द्वारा 6250 आरपीएम पर 8.3ps का पावर और 5000 आरपीएम पर 10 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है।
देखा जाए तो भारतीय सड़क के लिए यह काफी अच्छा पावर है। पावर के साथ इसकी माइलेज भी काफी अच्छी है। इसके 125cc मॉडल द्वारा 45 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज और 110 सीसी मॉडल द्वारा 50 से 55 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है।
इसके अलावा फीचर्स के तौर पर इसमें आपको कुछ एडवांस देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि अब इसका H Smart वेरिएंट बाजार में आ गया है जो आधुनिक फीचर्स से लैस है। भारतीय बाजार में होंडा एक्टिवा (Honda Activa) की कीमत ₹77 हजार से शुरू होकर ₹85 हजार रुपए तक जाती है।