MG Comet EV: बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड यहां पर काम कर रहे सभी अभिनेता और अभिनेत्री को कारों का काफी शौक होता है। ज्यादातर फिल्म स्टार्स को ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज़ के कारों में देखा जाता है।
जहां बात हो बिजनेसमैन की तो उन्हें भी लग्जरियस कारें काफी ज्यादा पसंद होती है। और सुनील शेट्टी अभिनेता के साथ-साथ भारत के बड़े बिजनेसमैन में से भी एक है। उन्हें भी कारों का काफी ज्यादा शौक है। लेकिन अब उनके कार कलेक्शन में एक सस्ती इलेक्ट्रिक कर एमजी कॉमेट (MG Comet EV) शामिल हो गई है। इसकी कीमत ₹800000 से शुरू होकर 10 लाख रुपए तक जाती है।
Suniel Shetty को क्यों पसंद MG Comet
MG Comet को 3 वेरिएंट्स में लाया गया है। इन तीनों वेरिएंट्स में फीचर्स की कमी देखने को नहीं मिलती है। हालांकि अभिनेता सुनील शेट्टी को इसके फीचर्स ने आकर्षित नहीं किया है। एमजी कमेट दिखने में बहुत ही छोटी है और वह भारतीय सड़कों पर काफी आसानी से चलती है।
यही कारण है कि सुनील शेट्टी ने इसे अपने कलेक्शन में शामिल किया है। इंस्टाग्राम पर सुनील शेट्टी ने अपनी इस नई कार के साथ जब पोस्ट किया तो सोशल मीडिया पर खबर तेज हो गई कि अब इलेक्ट्रिक कर को भी भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक में 17.3 किलोवाट आवर का बैट्री पैक मिलता है। यह बैट्री पैक फुल चार्ज होने के बाद 230 किलोमीटर का रेंज देती है। वहीं इसमें लगा मोटर 40 बीएचपी का पावर और 110 न्यूटन मीटर तक का टॉक जनरेट करता है।
शहरी रास्तों के लिए यह कर सबसे बेस्ट है। आप इसे अपने रोज के कामों के लिए इस्तेमाल मिल सकते हैं। यह एक फीचर रिच कार है इसलिए इसमें आपको 10.25 इंच का टच स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। यह टच स्क्रीन डिस्प्ले बहुत ही बड़ा है। इस पर आपको सभी कंट्रोल्स मिल जाएंगे। इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी, AbS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और कई सेंसर दिए गए।