Amrapali Dubey – Nirahua Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और मशहूर जोड़ियों में से एक आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) के गाने आये दिन वायरल होते रहते हैं। इनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दोनों की ही सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिलता रहता है। इनकी जोड़ी जब भी पर्दे पर नजर आती हैं, तो बवाल मच जाता है।
निरहुआ और आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्टी को कई हिट फिल्में भी दी हैं। इन दिनों दोनों का एक बहुत ही रोमांटिक गाना सोशल मीडिया पर फैंस की नींद उड़ा रहा है। इस वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली खेत में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माया गया गाना ‘सईयां मोर किसनवा'(Saiyan Mor kisnwa) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि, ये गाना नया नहीं बल्कि पुराना है, लेकिन दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने की शुरुआत में आम्रपाली अपने ऑनस्क्रीन पति निरहुआ के लिए खेत में खाना लेकर जाती हैं।
निरहुआ खेत में काम कर रहे होते हैं। अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी को खेत में देख निरहुआ को प्यार आना शुरू हो जाता है। निरहुआ एक्ट्रेस संग खेत में ही रोमांस करना शुरू कर देते हैं। इसके बाद दोनों रात के अंधेरे में आग जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते हैं।
इसके थोड़ी देर के बाद ही बारिश में दोनों भीगते हुए डांस करना शुरू कर देते हैं। एक्ट्रेस आम्रपाली साड़ी का पल्लू गिरा निरहुआ को रिझाती हुईं नजर आ रही हैं। दर्शकों को भी उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है।