नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटो ने Moto G Play (2021) को जनवरी 2021 में लॉन्च किया गया था। अब, कथित तौर पर Moto G Play (2022) स्मार्टफोन को कंपनी बहुत जल्द ही लॉन्च कर सकती है। क्योंकि स्मार्टफोन की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। नए लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Moto G Play (2022) को MediaTek Helio G37 SoC चिप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जो 16-मेगापिक्सल के मुख्य सेंसर के साथ आएगा। Moto G Play (2022) में 5,000mAh की बैटरी होने की बात कही गई है।
ये भी पढ़ें-दिवाली ऑफर के बाद Apple ने बढ़ाई कीमत, iPhone की नई कीमत ने उड़ाएं सबके होश
PMKMY: सरकार ने दिवाली बाद किसानों के लिए कर दिया बड़ा ऐलान, किस्त की राशि में की बंपर बढ़ोतरी!
जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास (@evleaks) ने 91Mobiles के साथ मिलकर Moto G Play (2022) के स्पेसिफिकेशन लीक किए हैं। स्मार्टफोन को नेवी ब्लू कलर में देखा जा सकता है। लीक के अनुसार, मोटो जी प्ले (2022) एंड्रॉइड 12 पर चलेगा। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होगा, जिसमें 720 x 1,600 पिक्सल रेजोल्यूशन होगा। आगामी मोटोरोला फोन को मीडियाटेक हेलियो जी37 एसओसी के साथ आ सकता है। कंपनी का ये स्मार्टफोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आ सकता है।
Moto G Play (2022) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 16-मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर और 2-मेगापिक्सल के दो शूटर दिया जा सकता है। यह 10W फास्ट चार्जिंग के स्पोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
Moto G Play (2021) Android 10 चलाता है और इसमें 6.5-इंच HD+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन में 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 460 SoC और एड्रेनो 610 GPU दिया जा सकता है। हैंडसेट में 13-मेगापिक्सल सेंसर और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर, 5-मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर और 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी के साथ एक डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलता है।