Tata Nano Electric: टाटा ने हमेशा से भारत में क्रांति लाने का काम किया है। टाटा ने सबसे पहले SUV के तौर पर सियारा (Tata Sierra) को लांच किया था। उसके बाद कंपनी में मेड इन इंडिया हैचबैक Indica को भी बनाया था। इस सब के बाद आम आदमी एक कार का सपना पूरा करने के लिए टाटा ने ₹1 लाख में नैनो (Tata Nano) कार को बेचा था। यही कारण है कि टाटा की कार हमेशा से ही लोगों के लिए काफी खास रही है। जब नैनो को लांच किया गया तो रतन टाटा जी का सपना था कि यह घर-घर में सब की फेवरेट कर बन जाएगी। लेकिन लोगों ने उसे इतना पसंद नहीं किया और समय के साथ इसके प्रोडक्शन को बंद करना पड़ा।
यह भी पढ़ें:-Maruti Ertiga के सामने आई Toyota Rumion, 7 सीटर ऑप्शन में सबको करेगी साफ
लेकिन अब कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टाटा नैनो (Tata Nano Electric) को लॉन्च करने का प्लान कर रही है। भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड काफी ज्यादा है वैसे में अगर बजट में नैनो को लांच कर दिया गया तो उसकी बिक्री काफी तेजी से बढ़ेगी। यह सस्ती होने के साथ-साथ काफी अच्छा रेंज भी देगी। इसलिए इस पर टाटा को काफी ज्यादा भरोसा होने वाला है। इस सबके बावजूद टाटा ने अभी तक टाटा नैनो पर किसी भी प्रकार का आधिकारिक सूचना नहीं दी है। कई मीडिया हाउसों ने ऑटो एक्सपर्ट्स के द्वारा इस खबर को बाहर निकाला है।
यह भी पढ़ें:-कीमत देख Volkswagen Polo के पीछे भागे ग्राहक, आपको भी लगेगा झटका
आपको बता दे की टाटा नैनो इलेक्ट्रिक (Tata Nano Electric) के प्रोटोटाइप पर काम किया जा रहा है। इससे पहले एक इलेक्ट्रिक नैनो रतन टाटा जी को भेंट की गई थी जो बहुत ही फेमस हुई थी। लेकिन अब इसे नए लुक के साथ फिर से लांच किया जाएगा। उम्मीद है कि अगर सब कुछ अच्छा रहा तो 2024 के अंत में हमें टाटा नैनो इलेक्ट्रिक सड़कों पर देखने को मिलेगी इसकी रेंज तकरीबन 300 किलोमीटर के आसपास और कीमत ₹5 लाख हो सकती है।
जैसा कि हम जानते हैं कि टेस्ला (Tesla) भी भारत में खुद को स्थापित करने वाली है और उनकी सबसे सस्ती कर 20 लाख रुपए की होगी। अगर नैनो इलेक्ट्रिक को कम कीमत में लॉन्च कर दिया गया तो टेस्ला को नुकसान हो सकता है। इसी को लेकर अब कभी कंपनियां आंकलन कर रही है। अब देखना होगा कि टेस्ला और टाटा अपनी कारों को बाजार में कब उतारती है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Timesbull. Com इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।