Vastu Plants: वास्तु टिप्स में पेड़ – पौधों को काफी अच्छा बताया गया है। वास्तु के मुताबिक, कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से हमारी किस्मत जाग जाती है। आपने देखा होगा की ज्यादातर अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं, ताकि पैसों की तंगी ना हो। लेकिन, मनी प्लांट के अलावा और भी कई ऐसे पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है। इन पौधों को लगाने से घर के लोगों की सेहत भी काफी अच्छी रहती है। तो आईये यहां आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में विस्तार से बताते हैं:-
क्रासुला का पौधा –
वास्तु के मुताबिक, क्रासुला का पौधा घर में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार जिस घर में यह पौधा होता है, वहां माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचारण करता है। इस पौधे को घर के प्रवेश द्वार पर दाईं दिशा में रखना चाहिए।
बैम्बू प्लांट-
बैम्बू प्लांट को बांस का पौधा भी कहा जाता है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को बहुत ही अच्छा बताया गया है। इसे लगाने घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसी मान्तया है कि जैसे-जैसे यह पौधा बड़ा होता जाता है, वैसे-वैसे जीवन में तरक्की आती है
स्नेक प्लांट-
यह पौधा घर की हवा को शुद्ध करता है। इस पौधे को भी वास्तु में काफी अच्छा बताया गया है। इससे घर में सुख और शांति आती है और धन समृद्धि के मार्ग भी खुल जाते हैं। इस पौधे को लगाने से सभी परेशनियो से छुटकारा मिल जाता है।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।