Pawan Singh- Anjana Singh Bhojpuri Song Video: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) और हॉट एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें इन दोनों का रोमांस देखने को मिल रहा है। इनकी कैमिस्ट्री की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम होगी। इस गाने को भी लाखों बार देखा जा चुका है क्योंकि इस सॉन्ग के बोल बड़े ही प्यारे है।
इन दोनों ही स्टार्स का नया वीडियो सॉन्ग ‘लाली तहलका’ (Laali Tahalka) सोशल मीडिया पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। उनका ये गाना फिल्म ‘हमार स्वाभिमान’ (Hamar Swabhiman) का है।
इसमें एक्टर पवन को भोजपुरी की ड्रीम गर्ल के साथ जमकर रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। इस म्यूजिक वीडियो को पार्क में फिल्माया गया है। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज में गाया है।
आप इस वीडियो को Team Films Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है, जिसे खूब शेयर किया जा रहा है। अभी तक इस वीडियो पर 1.2 मिलियन बार देखा जा चुका है। इस वीडियो पर दर्शक खूब कॉमेंट कर तारीफ कर रहे है।
पवन सिंह एक ऐसी पर्सनेलिटी है जिसे देख कई लड़के इन्हें कॉपी करते है। ये दोनों ऐसे स्टार्स है, जिनके कई फिल्म और गाने सिनेमा पर आने से पहले ही हिट हो जाते है।
भोजपुरी जगत में सालों साल से इंडस्ट्री पर राज कर रहे पवन सिंह आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ये एक एक्टर के साथ सफल गायक भी हैं, जिनके गाने आए दिन सोशल मीडिया पर बवाल मचाते हुए नजर आते है।