मुंबई इंडियंस को झटका देने के लिए तैयार रोहित शर्मा! जानिए किस टीम में होंगे शामिल

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन अब आखिरी पड़ाव में चल रहा है, जहां टीमों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बीते दिन एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को राजस्थान रॉयल्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद आरसीबी भी फाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर हो गई। दूसरी तरफ सबसे ज्यादा चर्चा मुंबई इंडियंस के महान खिलाड़ी रोहित शर्मा की हो रही है।

फैंस कयास लगा रहे हैं कि रोहित शर्मा जल्द ही मुंबई इंडियंस छोडने का ऐलान कर सकते हैं। अगर रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी छोड़ने का ऐलान किया तो फिर वे किस टीम में शामिल होंगे, यह बड़ी बात है। वैसे उम्मीद है कि रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अगला सीजन खेल सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसे लेकर किसी ने कुछ नहीं कहा है, लेकिन समाचारों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या में नहीं बन रही बात

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा में पूरे सीजन छत्तीस का आंकड़ा दिखाई दिया। मैदान से लेकर ड्रेसिंग रूम तक दोनों के बीच तल्खी की खबरें आती रही, जिससे टीम के प्रदर्शन पर भी असर पड़ा। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका देते हुए फ्रेंचाइजी छोड़ने का ऐलान कर सकते हैं।

हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से अभी किसी ने कुछ नहीं कहा है। उम्मीद है कि वे मुंबई इंडियंस छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स का दामन थामेंगे। इसकी वजह कि सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से सन्यास की घोषणा कर सकते हैं, ऐसे में टीम को एक अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत होगी। इस मामले में रोहित शर्मा बिल्कुल फिट बैठते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर मुंबई के लिए किसी बड़े झटके की तरह होगा।

इस सीजन में मुंबई ने प्रदर्शन से किया निराश

आईपीएल के 17वें सेशन में मुंबई इंडियंस ने अपने प्रदर्शन से फैंस को काफी निराश किया। इसका नतीजा रहा कि टीम केवल अपने कोटे के 14 मैचों में कुल 4 मुकाबले ही जीत सकी। इतना ही नहीं इस सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर होनी वाली भी पहली टीम बनी। प्वाइंट टेबल के हिसाब से मुंबई 10वें नंबर पर रही। यह दूसरी बार हुआ जब आईपीएल में सबसे नीचे रही हो।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Open App
Follow