Rohit Sharma News: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप के ओडीआई फॉर्मेट में विराट कोहली से भी ज्यादा रन बनाए हैं। जल्दी देखिए यह लिस्ट तब जाकर होगा यकीन।
Rohit Sharma: हाल ही में भारतीय टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब टीम इंडिया उस गम को भुलाकर नई शुरुआत करने जा रही है। अगले महीने टीम इंडिया को वेस्ट इंडीज दौरे के लिए रवाना होना है। उसी के साथ टीम इंडिया को आने वाले महीनों में एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट भी खेलने हैं। इस बार का एशिया कप 50 ओवर फॉर्मेट में खेला जाएगा। आइए जानते हैं एशिया कप 2023 से पहले ओडीआई फॉर्मेट में रोहित और विराट ने कितने रन बनाए हैं।
Rohit Sharma and Virat Kohli runs in ODI Format: इस समय एशिया कप के 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की टॉप 5 की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 971 रनों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 745 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली 613 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
वहीं अगर हम ओवर ऑल खिलाड़ियों की लिस्ट देखें तो इसमें सचिन तेंदुलकर तीसरे स्थान पर हैं और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 5वें स्थान पर हैं। वहीं विराट कोहली 12वें स्थान पर हैं।
एशिया कप के 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज –
एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी सनथ जयसूर्या के नाम है, जिन्होंने कुल 1220 रन बनाए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भी श्रीलंकाई टीम के एक ओर बल्लेबाज शामिल हैं, जिन्होंने कुल 1075 रन बनाए हैं। उस खिलाड़ी का नाम कुमार संगकारा हैं। इस लिस्ट में तीसरे बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 971 रन बनाए हैं।
एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची:-
1. सनथ जयसूर्या- 1220 रन
2. कुमार संगकारा- 1075 रन
3. सचिन तेंदुलकर- 971 रन
4. शोएब मलिक- 786 रन
5. रोहित शर्मा- 745 रन
12. विराट कोहली – 613 रन