Home Hindi News ट्रंप ने आखिर भारत को दिखाया नीचा,PM...
Hindi News

ट्रंप ने आखिर भारत को दिखाया नीचा,PM मोदी ने जिसे माना दोस्त उसी ने… जानें यहां बात!

What did Trump say about India

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने हाल ही में भारत और चीन समेत कई देशों द्वारा लगाए जा रहे टैरिफ को अनुचित बताते हुए 2 अप्रैल से जवाबी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि अमेरिका उन देशों से आयात पर वही टैरिफ लगाएगा जो वे अमेरिका के निर्यात पर लगाते हैं। ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका स्टील और एल्युमीनियम टैरिफ पर छूट देने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल से क्षेत्रीय टैरिफ के साथ-साथ अमेरिकी व्यापार भागीदारों पर पारस्परिक टैरिफ लगाए जाएंगे।

संबंधों पर चर्चा की

इस सिलसिले में उन्होंने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ब्रेइटबार्ट न्यूज को एक इंटरव्यू दिया,जिसमें उन्होंने अमेरिका और भारत के संबंधों पर चर्चा की। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाल ही में हुई शिखर वार्ता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं,लेकिन साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने अमेरिका पर अत्यधिक टैरिफ लगाए हैं।

बहुत अच्छे संबंध हैं

ट्रंप ने कहा,‘भारत के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं,लेकिन मेरी एकमात्र समस्या यह है कि भारत दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है।’ उन्होंने आगे कहा,‘मुझे लगता है कि वे जल्द ही इन टैरिफ को काफी हद तक कम करने जा रहे हैं,लेकिन 2 अप्रैल से हम भी उन पर वही टैरिफ लगाएंगे जो वे हम पर लगाते हैं।

ये भी पढ़ें: मुस्लिम देश में मच रहा है हाहाकार,इस जगह जल्द पलट सकती है सरकार,आ गई कयामत की रात!

Verified Source Google Newswww.timesbull.com✓ Trusted
Zohaib Naseem

I am an experienced anchor,producer,and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels,I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.