नई दिल्ली: Get Rid Of Mosquito: मौसम बदलने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगता है और इस समय तो मच्छरों जीना हराम कर रखा है। मच्छरों की वजह से न तो चैन से बैठा जाता है और न ही सोया जाता है। मच्छरों के काटने से न सिर्फ परेशान होते हैं बल्कि कई तरह की बीमारियां भी हो जाती है। मच्छरों के काटने से मलेरिया, डेंगू और येलो फीवर जैसी बीमारियां होने लगती हैं। वहीं अब कैमिकल युक्त स्प्रे और कॉयल जैसी चीजों का इस्तेमाल करने के बाद भी थोड़ी ही राहत मिलती है। हालांकि इन सब चीजों के इस्तेमाल से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए आज हम आपको कुछ तरीके या नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिससे मच्छरों से राहत मिलेगी और साथ ही आपको परेशानी नहीं होगी।
मच्छरों को भगाने के घरेलू उपाय (Home Remedies to Get Rid Of Mosquito)
तुलसी
वैसे ये तो सभी जानते होंगे कि तुलसी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। अब आपको बता दें कि अगर आप घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो आपके यहां मच्छर नहीं आएंगे। इसी के साथ आप चाहे तो तुलसी के रस को शरीर पर लगा सकते हैं। इससे मच्छर आपको काटेंगे नहीं।
लहसुन
लहसुन से भी आप मच्छरों को भगा सकते हैं। बता दें कि लहसुन की खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। ऐसे में आप लहसुन को अच्छे से पीस लें और पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद घर के कोनों में इसका छिड़काव करें। मच्छर इससे दूर भाग जाएंगे।
लैवेंडर
लैवेंडर की खुशबू से भी मच्छर दूर भागते हैं। मच्छर भगाने के लिए ये भी एक जबरदस्त घरेलू तरीका है। दरअसल लैवेंडर की खुशबू तेज होती है, जिससे मच्छर आस-पास नहीं आते हैं और आपको काटेंगे भी नहीं। आप चाहे तो लैवेंडर वाला रूम फ्रेशनर भी घर में इस्तेमाल कर सकते हैं।