ईद के नमाज पर इन जगहों पर होगी पाबंदी, दंगे भी हो चुके है, इस बात पर सपा का खौला खून

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में ईद (Eid) की नमाज को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ईद की नमाज से पहले पुलिस ने दो चीजों पर रोक लगाने के साफ आदेश दिए हैं। संभल के एएसपी श्रीशचंद्र ने बताया कि ईद के दौरान संभल में सड़कों पर नमाज अदा करने की इजाजत नहीं है। लाउडस्पीकर बजाने की भी इजाजत नहीं होगी। शांति समिति की बैठक में पुलिस प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि ईद पर सड़कों पर नमाज अदा नहीं की जाएगी। कहा गया कि ईदगाह और मस्जिदों के परिसर के अंदर ही नमाज अदा की जाएगी।

इजाजत नहीं होगी

किसी को भी सड़कों या छतों पर नमाज अदा करने की इजाजत नहीं होगी। नमाज परंपरागत तरीके से अदा की जाएगी। वहीं, एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया कि लोगों से ईद, नवरात्रि जैसे त्योहारों पर आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज चबूतरे या सड़क पर नहीं पढ़ने दी जाएगी। लाउडस्पीकर बजाने की भी इजाजत नहीं होगी। सीएम योगी के मुसलमानों को सुरक्षित बताने वाले बयान पर सपा ने उठाए सवालों की झड़ी, कहा- मुसलमान नहीं मना पा रहे त्योहार.

पढ़ने की अपील की

संभल के अलावा मेरठ में भी सड़क पर ईद की नमाज पढ़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है, सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। सीसीटीवी, ड्रोन और लोकल इंटेलिजेंस से नमाजियों पर नजर रखी जाएगी। जानकारी के मुताबिक मेरठ में पुलिस अधिकारी ने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने पर पासपोर्ट और लाइसेंस जब्त किए जाएंगे।पुलिस ने सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की है। बता दें कि पिछले साल आदेशों का पालन न करने पर 200 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें: माता रानी के जागरण में हुआ कुछ ऐसा काम, शर्म की सारी हदें पार, पढ़कर खौल उठेगा आपका खून

Related Stories

Latest
1
UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर आई गुड न्यूज, कब डाले जाएंगे वोट, जानें अपडेटUttar Pradesh
2
पेंशनरों को मिला तोहफा, महंगाई राहत में हुआ इजाफा, 12 लाख से ज्यादा पेंशनभोगियों को होगाUttar Pradesh
3
UP Board Result 2025 Update: क्या 25 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट? upmsp.edu.in पर देख सकेंगे अपना स्कोरUttar Pradesh
4
अखिलेश यादव के वोट बैंक का खुला गहरा राज! क्या यूपी में फिर दौड़ेगी साइकिल?Uttar Pradesh
5
अखिलेश यादव ने कहा CM आवास को गंगाजल से धोया गया, बीजेपी पर गर्मा उठे सपा अध्यक्षUttar Pradesh
6
अखिलेश यादव करने जा रहे बड़ा कुछ, मयावती को लग सकता झटका, यूपी की राजनीति में का बा!Uttar Pradesh
7
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हिंसा पर खौला खून, गाय के समर्थन में नहीं खड़ा राजनीतिक दलUttar Pradesh
8
मुस्लिम युवती के साथ हिंदू युवक…. चोटी खींची जा रही, आखिर धर्म में कौन बिगाड़ रहा माहौल!Uttar Pradesh
9
जनेटा शरीफ दरगाह पर… देश के मुसलमान का फुट सकता है गुस्सा, अब क्या फैसला लेगी सरकार?Uttar Pradesh
10
सीएम योगी के शहर में होने वाला खेला, बीजेपी की हो सकती पत्ता साफ, इस जाती पर उठा सवाल!Uttar Pradesh