माता रानी के जागरण में हुआ कुछ ऐसा काम, शर्म की सारी हदें पार, पढ़कर खौल उठेगा आपका खून

Zohaib Naseem
3 Min Read
Devi Jagran of Mata Rani
Devi Jagran of Mata Rani

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक बार फिर रोटी में थूक लगाने का मामला सामने आया है। जहां माता रानी के जागरण में खाना बनाते समय दो लोग तंदूर पर थूक कर रोटियां बनाते नजर आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र की है, जहां गगन विहार में रहने वाले मनीष ने 25 मार्च को अपनी गली में माता रानी का जागरण कराया था।

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया

इस जागरण में आए मेहमानों और आसपास के लोगों के लिए उन्होंने खाने का इंतजाम भी किया था। खाना बनाने की जिम्मेदारी उन्होंने ठेकेदार अलीशान को दी थी। जिसके बाद उनके यहां खाना बनाने के लिए दो लोगों को भेजा गया था। मनीष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि अलीशान ने दो लोगों को तंदूर पर रोटी बनाने के लिए भेजा था, जिसमें से एक शावेज पुत्र हारून निवासी प्रेम नगर लोनी रोटी बनाते समय तंदूर पर थूक रहा था। जब उन्होंने उसे इस तरह से रोटी बनाते देखा तो उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

वीडियो सामने आया था

इस घटना पर सलोनी अग्रवाल एसीपी शालीमार गार्डन ने बताया कि गाजियाबाद निवासी मनीष नाम के व्यक्ति ने शिकायत की कि उसके यहां जागरण के दौरान अचानक परिवार के कुछ सदस्य तंदूर की तरफ गए। इस दौरान उसने देखा कि शावेज नाम का एक कर्मचारी रोटियों पर थूक कर बना रहा था, जिसके बाद उसने इसका वीडियो बना लिया और बाद में पुलिस को सूचना दी।

- Advertisement -

\उसने सबूत के तौर पर वीडियो भी पुलिस को दिया है। इस मामले में थाना टीला मोड़ में मुकदमे के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गाजियाबाद में हाल फिलहाल में यह तीसरा मामला है। जिसमें रोटी में थूक लगाने का वीडियो सामने आया है। इससे पहले मुरादनगर के एक होटल और भोजपुर में एक शादी में भी ऐसा ही वीडियो सामने आया था.

ये भी पढ़ें: ब्रेस्ट अगर लड़की का पकड़े तो… अब तो कोर्ट ने दे दिया आर्डर, रेपेस्टि सुनकर हुए गदगद!

Share This Article
I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have helped me establish a solid reputation in the field of broadcasting and media production.