Maharashtra

अबू आजमी ने होली और नमाज को लेकर क्या कह दिया, मुसलमानों से की अपील, मचने वाला है बवाल!

मुंबई: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और विधायक अबू आज़मी (Abu Azmi) ने होली और रमज़ान में जुमे की नमाज़ को आरक्षण को लेकर इस नेता ने खड़ी...

मुंबई: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और विधायक अबू आज़मी () ने होली और रमज़ान में जुमे की नमाज़ को आरक्षण को लेकर इस नेता ने खड़ी कर दी खाट! CM से करेंगे मुलाकात, आंदोलन शुरू किया जाएगा लोगों से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि वह अपने मुस्लिम भाइयों से अनुरोध करते हैं कि अगर कोई उन पर रंग डालता है तो वे सब्र रखें। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, “इस्लाम में नमाज़ ज़रूरी और महत्वपूर्ण है। आप मस्जिद में नमाज़ पढ़ते हैं और अगर आप ऐसा करने के लिए मजबूर हैं तो आप घर पर भी नमाज़ पढ़ सकते हैं, लेकिन जुमे की नमाज़ मस्जिद में ही पढ़नी है, घर पर नहीं।

रमजान का महीना है

मानखुर्द शिवाजी नगर से विधायक आजमी ने कहा, ”कल 14 मार्च को रमजान है और होली भी है। जो लोग साल भर नमाज नहीं पढ़ते, वे रमजान में नमाज पढ़ें। क्योंकि यह महत्वपूर्ण है। मैं अपने हिंदू भाइयों से अपील करता हूं कि आप जानबूझकर किसी पर रंग न डालें, चिढ़ाने के लिए रंग न फेंके। मैं अपने मुस्लिम भाइयों से कहना चाहता हूं कि अगर कोई आप पर रंग भी डालता है तो रमजान का महीना है, इसलिए धैर्य रखें।” उन्होंने कहा, ”लड़ाई न करें, नमाज पढ़कर घर चले जाएं। मैं चाहता हूं कि देश में आपसी भाईचारा बढ़े, झगड़े न हों।

निलंबित भी कर दिया गया

अबू आजमी हाल ही में औरंगजेब की तारीफ करने पर विवादों में घिरे थे। इसके बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई थी। उनके बयान के बाद मुंबई पुलिस ने अबू आजमी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। हालांकि, सपा नेता को मुंबई की एक अदालत से अग्रिम जमानत मिल गई थी। उन्हें मौजूदा सत्र से विधानसभा से निलंबित भी कर दिया गया था। विवादों के बाद अबू आज़मी ने अपना बयान वापस ले लिया।

ये भी पढ़ें: हाईजैक जाफर एक्सप्रेस के अंदर BLA ने किसको, कितनों के साथ किया… सच जानकर उड़ गए होश

Verified Source Google News timesbull.com ✓ Trusted

I am an experienced anchor, producer, and content writer with a strong background in the media industry. Having worked with national channels, I bring a deep understanding of creating engaging and impactful content. My creative approach and professional expertise have...

Read more about Zohaib Naseem